मोहम्मद इकबाल देवडा माचिस बोक्स सग्रंहकर्ता कीं तरफ से आप सभी शहर वासिंयो को जश्रे ईद मिलादुन्नबी की बहुत मुबारक बाद।
बीकानेर। 28/9/2023 को इस्लामिक कैलेंडर अनुसार तीसरे महीने यानी रबी-उल-अव्वल की 12 तारीख को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म हुआथा। इस दिन को ईद मिलाद उन नबी जिसे ईद-ए-मिलाद या फिर मालविद के नाम से जाना जाता है। इस बार ईद मिलाद उन नबी 28 सित्मबर के दिन मनाया जा रहा है। इस्लामी कैलेंडर के हिसाब से 12 वीं तारीख को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म बनी हाशिम के पारिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम अब्दुल्लाह और माता का नाम बीबी आमिना था। मुस्लिम समुदय के लोग ईद -ए-मिलाद को पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के रूप में बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है । वहीं कई लोगैं का मानना है कि पैगबर मोहम्मद साहब की मृत्यु उनके जन्मदिन पर हि हुआ था इस कारण से कई लोग इस दिन पर दुखी भी होते हैं।मोहम्मद साहब का संदेश*
मोहम्मद साहब ने संदेश दिया कि अल्लाह एक है और उसके सिवा कोई पूजा, अर्चना और उपासना के योग्य नहीं है। कुरान अल्लाह का अंतिम दिव्य संदेश है। हम सबको एक दिन मरने के बाद फिर जिन्द होना है और अपने पैदा करने वाले के सामने अपने कर्मो का लेखा-जोखा पेश करना होगा। जिसके आधार पर स्वर्ग और नर्क का फैसला किया जाएगा। कुरान का यह संदेश हमें हजरत मोहम्मद साहब के द्वारा ईश्वर ने दिया कि अल्लाह समस्त सृष्टि का रचयिता, हमारा पैदा करने वाला और पालनहार है।अल्लाह अतिकृपाशील और दयावन है। मोहम्मद साहब सारी सृष्टि के लिए और समस्त मानवता के लिए कृपाशील हैं।
*देवडा परिवार की तरफ से जशनें ईद मिलाद उन नबी कि बहुत बहुत मुबारक बाद हो
*मोहम्मद इकबाल देवडा बिकानेर*
No comments