नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित 06 रेलसेवाएं रद्द रहेगी।
बीकानेर। पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा बुदनी-बरखेडा रेलखण्ड के मध्य बुदनी, मिडघाट, चोका व बरखेडा स्टेशनों के मध्य तीसरी लाईन डालने हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:- रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*1. गाडी संख्या 09715, हिसार-तिरूपति रेलसेवा दिनांक 14.10.23 व 21.10.23 को रद्द रहेगी। 2. गाडी संख्या 09716, तिरूपति-हिसार रेलसेवा दिनांक 17.10.23 व 24.10.23 को रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 12720, हैदराबाद-जयपुर रेलसेवा दिनांक 16.10.23, 18.10.23, 23.10.23 व 25.10.23 को रद्द रहेगी। 4. गाडी संख्या 12719, जयपुर-हैदराबाद रेलसेवा दिनांक 18.10.23, 20.10.23, 25.10.23 व 27.10.23 को रद्द रहेगी।
5. गाडी संख्या 20481, भगत की कोठी-तिरूच्चिराप्पल्लि रेलसेवा दिनांक 18.10.23 व 25.10.23 को रद्द रहेगी।
6. गाडी संख्या 20482, तिरूच्चिराप्पल्लि-भगत की कोठी रेलसेवा दिनांक 21.10.23 व 28.10.23 को रद्द रहेगी।
No comments