शांतिनाथजी के मंदिर में पूजा में उत्साह, भक्ति के साथ नृत्य
बीकानेर, 26 नवम्बर। श्री चिंतमणि जैन मंदिर प्रन्यास के तत्वावधान में जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ से सम्बद्ध ज्ञान वाटिका के बालक-बालिकाओं व उनके अभिभावकों ने भक्ति गीतों के साथ रविवारीय जिनालय पूजा अभियान के तहत रविवार को नाहटा चौक के भगवान शांतिनाथ जैन मंदिर में पूजा की।
ज्ञान वाटिका की प्रभारी सुनीता नाहटा व रविवारीय जिनालय पूजा के समन्यवक पवन खजांची व ज्ञानजी सेठिया के नेतृत्व में भगवान शांतिनाथ के मंदिर में स्थापित श्री अधिष्ठायक देव, भगवान आदिनाथ, पार्श्वनाथ, भगवान कुंथुनाथ, वासु पूज्य स्वामी, मुनिश्वर स्वामी, चंदा प्रभु, गौतम स्वामी, चौथे दादा गुरु जिन चन्द्र सूरि, सम्मेत शिखरजी, जैनाचार्य देव चन्द्र, भैरव आदि की प्रतिमाओं की पूजा की गई। पूजा के दौरान बालक-बालिकाओं व श्राविकाओं ने उत्साह व भक्ति साथ नृत्य भी किया। आध्यात्मिक योगी जैनाचार्य देवचन्द्र महाराज द्वारा रचित पूजा में नवंकार महामंत्र का जाप किया गया तथा स्तोत्र, दोहों, भजनों के साथ भगवान महावीर स्वामी की पुष्प, धूप, दीप, अक्षत, नैवेध,फल, अर्ध्य, वस्त्र पूजा कर आरती की गई। स्नात्र पूजा के बाद भीखमचंद नाहटा, जतनमल नाहटा, चंदराज व नरेश गोलछा परिवार की ओर से बच्चों का प्रभावना से अभिनंदन किया गया।




No comments