ब्रेकिंग न्यूज़

बीकानेर शहर में एलिवेटेड रोड़ को प्रार्थमिकता के आधार पर शीघ्र निर्माण करने हेतू एलिवेटेड रोड़ निर्माणार्थ संघर्ष मोर्चा 077 कि ओर से जिला कलेक्टर कार्यालय के आगे पोस्टर का विमोचन किया गया।


बीकानेर।मोर्चा के पदाधिकारियों ने नगर विधायक श्री जेठानन्द व्यास पर पूरा भरोसा जतातें हुये बीकानेर संभाग के अन्य सभी पांच विधायक महोदायों सहित केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम जी मेघवाल से भी एलिवेटेड रोड़ बनान की मांग रखी गई।डबल इंजन सरकार के इस कार्यकाल में दशकों पुरानी लंबित इस रेल फाटख समस्या का समाधान जल्द से जल्द हो इसलिये आज किया गया मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा जिलाधीश कार्यालय के सामने एक पोस्टर का विमोचन किया गया।
मोर्चे के सलाहकार मंडल के सर्व श्री पूनम मोदी, श्री कमल सिंह गोहिल, श्री पुखराज सोनी वरिष्ठ रंग कर्मी श्री मांगी लाल मोदी के द्वारा किया गया।विमोचन के समय मोर्चे के सचिव श्री श्याम मोदी, श्री पुखराज सोनी, श्री सलीम भाटी, श्री बजरंग सोनी, सरदार श्री प्रदीप सिंह, श्री तारा चंद सोनी तथा मोर्चे के अध्यक्ष ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया सामिल थे।विमोचन के दौरान विमोचन स्थल पर उपस्थित पत्रकार बंधुओं को ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया ने बताया कि ये रेल फाटक लगभग पांच दशक पुरानी है ओर इस समस्या के समाधान के लिए आज के अवसर पर याद किया जावे तो सैकड़ों समाज सेवी, व्यापारी, राजनेता, नागरिक आदि समय समय पर सँघर्ष करते आए हैं और आज भी कर रहे हैं।
आज इस अवसर पर हम उनके योगदान को भूल नहीं सकते, मगर मोर्चे को आज पुनः यह उम्मीद जगी है कि नगर विधायक सम्माननीय श्रीमान जेठा नंद जी व्यास ने शहर की जनता को सबसे पहले आश्वस्त किया था कि एलिवेटेड रोड़ मेरी प्राथमिकता होगी उसी उम्मीद के साथ आज नव गठित एलिवेटेड रोड़ निर्माणार्थ संघर्ष मोर्चा 077 के पोस्टर का विमोचन किया गया साथ ही मोर्चे के भदौरिया सहित कमल सिंह गोहिल, पूनम मोदी ने घोषणा की हैं कि हैं कि राज्य सरकार के नए मुख्यमंत्री महोदय के सपथ ग्रहण करते ही उनके कार्य भार संभालने के बाद उनकी टेबल पर प्रथम सात ज्ञापन पत्रों में एक ज्ञापन बीकानेर की आम जनता की सबसे गंभीर इस समस्या के समाधान हो। मोर्चे के साथी निरंतरता बनाये हुये प्रशासनिक अधिकारियों और राजनेताओं के साथ सतत प्रयास कर इसे अंजाम तक पहुंचाएंगे।मोर्चे के द्वारा हमारे सम्माननीय विधायका सुश्री, सिद्धी कुमारी जी, श्री तारा चंद जी, श्री विश्व नाथ जी, श्री अनुमान सिंह जी भाटी, श्री सुमित गोदारा जी, श्री अर्जुन राम मेघवाल जी को भी ज्ञापन देकर शहर की इस समस्या के समाधान बाबत उनके समक्ष पेश होकर आग्रह किया जायेगा।

No comments