लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर गुमशुदा बच्चा मिला चाइल्ड लाइन 1098 ने किशोरगृह में अस्थाई आश्रय दिलवाया।
बीकानेर । चाइल्डलाइन बीकानेर को लालगढ़ रेलवे आरपीएफ स्टाफ एएसआई राजवीर सिंह डारा ने चाइल्ड लाइन 1098 पर सूचना दी कि लालगढ़ रेलवे स्टेशन यार्ड की तरफ एक गुमशुदा बच्चा मिला है इसकी सूचना मिलते ही बीकानेर चाइल्ड लाइन जिला समन्वयक प्रवेश आचार्य के दिशा निर्देशन में सुपरवाइजर रामचंद्र गहलोत व केस वर्कर लक्ष्मी नारायण स्वामी लालगढ़ रेलवे स्टेशन जाकर आरपीएफ थाने से बच्चे की डीडी एंट्री प्राप्त कर बच्चे को लेकर चाइल्ड लाइन कार्यालय बीकानेर लेकर आए ।
समन्वयक प्रवेश आचार्य द्वारा बच्चे से पूछताछ करने पर बच्चे ने अपना नाम जयकिशन पिता का नाम मुन्नीराम जाति नायक, उम्र 12 वर्ष निवासी गांव किरतासर, तहसील नोखा, जिला बीकानेर का होना बताया। आवश्यक दस्तावेज की कार्यवाही कर चाइल्डलाइन कर्मचारी रामचंद्र गहलोत द्वारा बच्चे को बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जुगल किशोर व्यास के आदेश अनुसार बाल कल्याण समिति सदस्य हाजरा बानो के समक्ष बालक को पेश कर आदेशानुसार बालक को किशोर गृह में अस्थाई आश्रय दिलवाया गया। चाइल्डलाइन टीम द्वारा बच्चे के परिजनों से संपर्क कर लिया गया है जल्दी ही बच्चे को लेने बीकानेर आ रहे हैं।




No comments