श्रीमद् भागवत कथा : श्री कृष्ण जन्मोत्सव में श्रद्धालु झूमे।
बीकानेर। पवनपुरी सेक्टर नंबर 4 के नेहरू बाल उद्यान में चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव भक्ति भाव से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों के साथ नृत्य कर उत्सव के आनंद को बढ़ा दिया। नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल के उद्घोष के साथ बालक कृष्ण ने भगवान का रूप लिया एवं नंद बाबा का स्वरूप धनपत तंवर ने निभाया। कथा का व्याख्यान करते हुए श्री पंडित निर्मल महाराज ने कहा कि जब-जब पृथ्वी, धर्म, कन्या, और गौ माता पर अक्रान्ता ने प्रहार किए हैं तब तब भगवान ने साक्षात जन्म लेकर इन सभी का बचाव किया है। कथा में अनिल भूटानी, किरण भूटानी, सोनिया बक्शी, राजकुमार भाटिया, सुनीता मंगवानी, दीपक मल्होत्रा, चेष्टा बक्शी, दीपक शर्मा, हेमाराम व बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुए। वामन अवतार का चरित्र बालक हनी ने निभाया।
No comments