ब्रेकिंग न्यूज़

साक्षात्कार दक्षता पर डूँगर कॉलेज में व्याख्यान आयोजित।

बीकानेर , 16 दिसंबर , 2023।इंगलिश लैंग्वेज लैब, राजकीय डूँगर महाविद्यालय बीकानेर एवं ई.एल.टी.ए.आई. बीकानेर चैप्टर के द्वारा “बिज़नेस कम्युनिकेशन” पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के संयोजक डॉ शशि कान्त आचार्य ने आमंत्रित व्याख्याता चंद्र स्वरूप परिहार का स्वागत किया। एल.एल.टी.ए.आई बीकानेर चैप्टर के महासचिव डॉ. शशि कान्त आचार्य ने कार्यशाला में हुए तीनों दिनों के व्याख्यानों के बारे में बताया कि इस तरह के व्याख्यान छात्रों के अकादमिक विकास में सहायक होते हैं एवं विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लेने के लिए तैयार करते है। आमंत्रित वक्ता चन्द्र स्वरूप परिहार ने “साक्षात्कार दक्षता” की बारीकियों के बारे में बताया एवं छात्रों के द्वारा ही छात्रों का साक्षात्कार करवाया। छात्रों को साक्षात्कार में होने वाली ग़लतियों के बारे में अवगत करवाया। यह कार्यशाला तीन दिवसीय थी। पहले दिन समूह चर्चा, दूसरे दिन सीवी लेखन एवं तीसरे दिन साक्षात्कार दक्षता पर व्याख्यान हुए।

No comments