सनातन जाग्रति व सनातन पर्वों को परंपरागत तरीको से मनाये जाने के वर्ष पर्यंत जारी महा अभियान के बैनर का विमोचन हुवा ।
बीकानेर।संवत् 2080 के शेष महीने के विशेष दिवसों को दिव्य व विशेष अनुष्ठान के साथ सामूहिक उपस्थिति में मनायें जाने हेतु कलेण्डर जारी किया ।अभिमंत्रित दिव्य व विशेष तस्वीरो की झांकी नगर सेठ लक्ष्मीनाथजी मंदिर बीकानेर में जारी ।भारतीय संस्कृति एवम् सनातन सार्वभोम महासभा , श्री दिव्य शिव शक्ति पीठ ,श्री विप्र महासभा , ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन की ओर से सनातन जाग्रति व सनातन पर्वों को परंपरागत तरीक़े से सभी की उपस्थिति व सहभागिता में मनाये जाने का महा अभियान वर्ष पर्यंत जारी रहेगा 11 वा चातुर्मास पूजन अनुष्ठान व 41 वा सावन मास पूजन अनुष्ठान में समर्पित पंडित योगेंद्र कुमार दाधीच (अधिष्ठाता श्री दिव्य शिव शक्ति पीठ , अधिष्ठाता व राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय संस्कृति एवम् सनातन सार्वभोम महासभा , राष्ट्रीय संयोजक श्री विप्र महासभा , राष्ट्रीय महामंत्री ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन ) की अगुवाई में 152 दिवस से लगातार हुवे दिव्य व विशेष अनुष्ठान से हुई सनातन जाग्रति को वर्ष पर्यंत जारी रखे जाने का निर्णय लिया गया इस हेतु संवत् 2080 के शेष चार माह में आने वाले विशेष पर्वो पर दिव्य व विशेष अनुष्ठान आहूत किए जाने हेतु बैनर का धनीनाथ गिरी मठ पंच मंदिर में मध्यप्रदेश से पधारे वेदान्त मनीषी स्वामी श्री रामकृष्णान्द सरस्वती जी महाराज 41 श्रावण मास पूजन अनुष्ठान व 11 वे चतुर्मास पूजन अनुष्ठान के साधक , श्री दिव्य शिव शक्ति पीठ के अधिष्ठाता , भारतीय संस्कृति व सनातन सार्वभोम महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अधिष्ठाता पंडित योगेन्द्र कुमार दाधीच वेद शास्त्री पंडित श्री प्रकाश शर्मा पुजारी भवानी सेवग द्वारा किया गया विशेष सनातन पर्वों के अनुष्ठान हेतु जारी कलेण्डर के अनुसार 23 दिसम्बर को श्री गीता जयंती पर गीता पाठ का संगीतमय सस्वर वाचन (संस्कृत) संगोष्ठी प्रवचन व प्रबुद्धजनों का उदबोधन होगा तथा गीता माताजी की सवा लाख मन्त्रों से अभिमंत्रित तस्वीरो का वितरण होगा , 15 जनवरी को मकर संक्रान्ति पर्व पर पाटोत्त्सव व भोग , 14 फ़रवरी पर बसंतोत्सव पर सरस्वती माता जी का पूजन, कापी कलम पूजन व वितरण के साथ सवा लाख मंत्रों से अभिमंत्रित सरस्वती माताजी की तस्वीरो का वितरण होगा ,8 मार्च 2024 को महाशिवरात्रि पर्व पर शिवलिंगों का सामूहिक पूजन होगा , 17 मार्च को फागोत्सव पर भजनों के साथ गुलाब पुष्पों से कान्हा को होली खिलाई जा करके उत्सव मनाया जायेगा ।
इग्यारवे चातुर्मास पूजन अनुष्ठान व 41वे श्रावण मास पूजन अनुष्ठान में दिव्य व विशेष अनुष्ठानो में सवा सवा लाख मन्त्रों से अभिमंत्रित की गई विभिन्न देवी देवताओं यथा शिव दरबार , गणेश जी, राधा-कृष्ण, राम दरबार , हनुमान जी , लक्ष्मी माताजी , भगवान श्री विष्णु के दसअवतार , दुर्गा माता जी , दधीमती माताजी , भगवान श्री दधीचि जी की दिव्य व विशेष प्रतिमाओं के बड़े स्वरूप को विशेष व आकर्षक फ़्रेमिग में सजाया गया है इन बड़े रूप की विशेष व दिव्य प्रतिमाओं का सभी सनातन धर्मावलम्बी प्रतिदिन पूजन एवम् दर्शन हेतु झांकी नगर सेठ श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर बीकानेर में सजाई गई है झांकी का इस मंदिर में विशेष पूजन आरती पुजारी गण द्वारा व पूजन अनुष्ठान में समर्पित पंडित योगेन्द्र कुमार दाधीच आदि द्वारा वैदिक मंत्रोचार से कर झांकी की आरती की गई यह झांकी सभी सनातन धर्मावलम्बियों स्त्री पुरुषों के पूजन व दर्शनार्थ मंदिर में है नवरतन सेवग बुलाकी सेवग पंडित योगेन्द्र कुमार दाधीच प्रेम नारायण हर्ष एडवोकेट लीलाधर आसोपा रजत दाधीच केदार सोनी एडवोकेट श्री रामलाल ओझा , श्री राजेंद्र आचार्य श्री सुभाष जोशी ,श्रीरतन तंबोली अशोक सोनी महेश पारीक श्री उमाशंकर तिवाड़ी , आदि ने शनिवार को झांकी का पूजन किया । संतों का सानिध्य रहा - चातुर्मास अनुष्ठान में विभिन्न संतो का सानिध्य व आशीर्वाद प्राप्त हुवा 152 दिवस का दिव्य एवं भव्य अनुष्ठान ने बीकानेर के सनातन धर्म में नया इतिहास लिखा है जो हर बीकानेर वासी हेतु गर्व की बात हुई है जिले / शहर के 108 मंदिरों में पूजन अनुष्ठानो के साथ गणेश जी शिव दरबार राधा कृष्ण राम दरबार हनुमान जी दुर्गा माता दधीमती माता जी विष्णु के दस अवतार लक्ष्मी माता जी की नो देवी देवताओं की सवा सवा लाख मन्त्रों से 11000 व 21000 प्रतिमाओं को अभिमंत्रित करवा करके निःशुल्क वितरण किया गया प्रतिदिन दिव्य अनुष्ठान होना अनुपम ईश्वरीय कृपा रही है
यह अनुष्ठान सनातन जागृति एवम् सनातन पर्वों को पारंपरिक रूप से सभी सनातन धर्मावलम्बियों की सामूहिक उपस्थिति व सहभागिता के पावन से उद्देश्य से पूजन अनुष्ठान में समर्पित पंडित श्री योगेन्द्र कुमार दाधीच द्वारा पिछले 41 वर्षों से लगातार किया जा रहा है




No comments