प्रभु प्रेम शिक्षा मंदिर में रविवार को विद्यार्थी मनाएंगे होली महोत्सव।
श्रीगंगानगर। इलाके की प्रतिष्ठित धार्मिक एवं सामाजिक संस्था प्रभु प्रेम ट्रस्ट द्वारा संचालित प्रभु प्रेम शिक्षा मंदिर में रविवार 24 मार्च को सायं 4 बजे छोटे-छोटे नन्हें-मुन्ने बच्चे धूमधाम के साथ फूलों की होली मनाकर जल संरक्षण का संदेश देंगे। संस्था के अध्यक्ष कमल अरोड़ा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप प्रज्वलन के साथ होगी। इसके बाद सभी बच्चे एक दूसरे को तिलक करेंगे और फिर धार्मिक भजनों की धुनों पर सभी फूलों की होली खेलते हुए सभी को शुभकामनाएं देंगे। इस अवसर पर अध्यापिकाएं विद्यार्थियों को होली से जुड़ी पौराणिक कथा से अवगत करवाते हुए होली का महत्व बताएंगी। बच्चे धार्मिक भजनों की धुनों पर नृत्य करेंगे। प्रभु प्रेम शिक्षा मंदिर की होली के अवसर पर आकर्षक व सुंदर सजावट की जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए देवेन्द्र खुराना, सांवरमल शर्मा, कमल अरोड़ा, डॉ. प्रभुदयाल अरोड़ा, अशोक खुराना, राजेश अग्रवाल, मनोज गर्ग, प्रमोद जिंदल, लोकेश गर्ग, नवीन यादव, अनिल सहारण, मंजू अरोड़ा, ज्योति वधवा अरोड़ा, सुगंधा शर्मा, संजय बत्तरा, उमेश बंसल, सुशील कुमार मांझू, विकास धेरड, रविन्द्र मिड्ढा, मनन खुराना, वीरू सिंह, विनीता बत्तरा, अन्नू सोनी, बबलू शर्मा, राकेश अरोड़ा, अर्शदीप कुलचानिया, दीपक अरोड़ा, जतिन मेहता, राजू असीजा, मनजीत सिंह बेदी, नितेश गर्ग, निशांत धींगड़ा, ध्रुव बत्तरा, नवीन कुमार, शुभ डोडा, कृष वधवा, भावेश सिंघल, प्रिंस गर्ग, प्रिंस गोयल, चंचल गाबा, काव्य गुप्ता, मोहक तनेजा, मोहित छाबड़ा, मोहित गर्ग, मोहित ग्रोवर, प्रिंस मदान, विकास अरोड़ा, मोहित शर्मा सहित संस्था के सभी पदाधिकारी तथा सदस्य आदि जुटे हुए हैं।




No comments