उसके पश्चात 111 कन्याओं को पूजन कर, देसी घी से निर्मित हलवा, पूरी, चना, खीर व फल का भोग लगाया गया।
श्रीगंगानगर 18 अप्रैल : श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन के संस्थापक एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरु अर्जुन दास जी के द्वारा सत्संग भवन में दुर्गा अष्टमी एवं महानवमी बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाई गई व 584 वा लंगर लगाया गया। सुबह दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया है एवं राम नाम का संकीर्तन किया गया। उसके पश्चात 111 कन्याओं को पूजन कर, देसी घी से निर्मित हलवा, पूरी, चना, खीर व फल का भोग लगाया गया। तत्पश्चात 551 कन्याओं में प्रसाद व उपहार वितरण किया गया। सम्मान स्वरूप कन्याओं को चुनरी, श्रृंगार का सामान, चूडय़िां की डिब्बी, गुडय़िा, ज्योमेट्री बॉक्स, गुब्बारा, सकुल बेग चॉकलेट व बबल्स भेंट किये गए। श्री गुरु अर्जुन दास जी द्वारा आशीर्वचन में कहा गया की मां का हर रूप, हर दिन पूजनीय व वंदनीय है। मां लक्ष्मी, मां सरस्वती की चाहे कितनी भी पूजा कर लो या फिर 9 दिन अखंड उपवास कर लो, लेकिन अगर नारी की इज्जत करना नहीं सीखा, तो सब बेकार है।इसीलिए सिर्फ नवरात्रों में ही बल्कि हर रोज कन्याओं व महिलाओं को सम्मान की दृष्टि से देखा जाना चाहिए। समिति द्वारा सेवाएं श्री गुरु अर्जुन दास, हुक्मी देवी, संगठन मंत्री सतपाल कोर, अनुज मल्होत्रा, छिंदर पाल सिंह, सुभाष छाबड़ा, आशा रानी, एमडी सतीश, राजरानी, दिया, कमलजीत भुल्लर कमल जीत विडंग जस्न दीप दीना कुमार पूर्ण चन्द मोरिया एसटी मोर्चा के अध्यक्ष राम लीला के निर्देशक, गुरु अर्जुन दास जी ने सत्संग भवन में फुल माला पहनाकर व सम्मान प्रतीक सेनिटाइजर देकर सम्मानित किया गया खुशी, निशा, अमरजीत राकेश, टीकु लाकडी, मदन घडोला केशरी सिंहपुर से राजा, परमजीत कौर, फतेहसिंह जरोवर सिंह, मिकी छिपा, मलोट, कविता घडोला जीतेन्द्र अग्रवाल, अभिषेक, सुमन, साहिल, देवेंद्र, संजू, महेंद्र भटेजा, डिस्क फोरमेन अनिल शर्मा, नरेश पण्डित व अन्य सदस्यों द्वारा दी गई। सभी ने तन-मन से सेवा दी। सभी को राम नवमी विजय दशमी कि हार्दिक शुभकामनाएं ।
साथ ही शाखा बीकानेर में भी महानवमी बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई। सुबह दुर्गा सप्तशती का पाठ एवं राम नाम का कीर्तन किया गया। उसके पश्चात कंजकों को हलवा, पूरी, खीर, चना का प्रसाद भोग लगाया गया और सम्मान स्वरूप श्रृंगार का सामान, बोल, चिप्स, चॉकलेट, फल का वितरण किया गया। समिति की तरफ से सेवाएं प्रचार मंत्री उषा गुप्ता, पर्यावरण संरक्षक अभिषेक गुप्ता, वैभव, हिमांशी, बसंत किराडू व अन्य सदस्य द्वारा दी गई।
No comments