गरीब सेवा सस्थान श्रीडुगरगढ व रिडी गाव के गावसियो ने एक बहिन कि शादी मे 133000 का भात भरा ।
बीकानेर । धर्मचंद सारस्वत ।उपज्यो 2 सूरज उगियो आज म्हरे आँगने बिरो भात भरन ने आयो है सागे भावज भातिजा ने लायो है । श्रीडूंगरगढ़ के गाँव रीड़ी में लिछुराम जी भार्गव का परिवार रहता है जिस मे बुढे माता पिता के एक बेटी थी ओर कोई काम करने वाला नही है उस परिवार कि पिछले 2 साल से राशन कि पुरी जिमेदारी गरीब सेवा सस्थान ने ले रखी थी ओर कल लिछुराम जी की बेटी कि शादी है। जब इस बात की जानकारी ग़रीब सेवा संस्थान व गांव वालों को पता चली तो ज़रूरतमंद बहन का भात भरने का फैसला लिया ग़रीब सेवा संस्थान श्री डूंगरगढ़ की टीम के सदस्यों ग़रीब स मुखराम जाखड़,मदन सिद्ध ,महेन्द्र गोदारा,एवं गाँव रिड़ी की टीम में हरीराम, रामचंद्र ,लक्ष्मण, मामराज,भेराराम, मालाराम ,जगदीश ,मनोज जाखड़ ,सहीराम, विजयपाल नाई ,आईदान ,जगदीश ,अर्ज़ुन जाखड़ ,द्वारिका प्रसाद शर्मा ,एवं गणमान्य उपस्थित रहे आज गाँव रीडी में एक ज़रूरतमंद बहन कि शादी मे ग़रीब सेवा संस्थान के सदस्य प्रदीप तंवर द्वारा चुनरी ओढाकर 86000 हज़ार नगद, व 47000रू का समान कुल 133000रू का भात भरा जिस मे फ्रीज, आलमारी, कूलर,राशन,बैड,बर्तन,गहने आदि समान दिया
गरीब सेवा संस्थान व रिड़ी गाँव के 50 से अधिक भाई भांती बनकर बहिन का भात भरने पहुचे गरीब सेवा सस्थान श्रीडुगरगढ का यह 11 भात था।




No comments