लोकतंत्र के उत्सव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में औसतन 40 से 55 प्रतिशत मतदान।
NEWS BY shiv soni
बीकानेर। संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक औसत मतदान 40 से 55 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन विभाग, जिला व पुलिस प्रशासन की सजगता, चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों, पुलिस व अन्य सुरक्षाकर्मियों की सजगता, कर्तव्य निष्ठा व ईमानदारी से लोकतंत्र के उत्सव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। गोगागेट वाल्मीकि बस्ती में पानी एकत्रित होने, दइया गांव में मूलभूत सुविधाओं के अभाव में कई लोगों ने मतदान में अरूचि दिखाई।सुबह सात बजे से ही मतदान शुरू होने से मतदान केन्द्र के कार्मिक, सुरक्षाकर्मी सुबह चार बजे ही मतदान सामग्री को तैयार कर निर्धारित समय चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी। कुछ मतदान केन्द्रों में ई.वी.एम. मशीन के अटकने से कुछ देर बाद शुरू मतदान हुआ वहीं कई स्थानों में चलते मतदान के दौरान ई.वी.एम. मशीन कुछ देर के लिए ठीठक ने से लोगों को परेशानी होगी। वैध मतदाता पहचान पत्र में जन आधार को स्वीकार नहीं करने से अनेक महिला मतदाताओं को मतदान अधिकारियों से उलझने के बाद बिना मतदान किए ही लौटना पड़ा। बीकानेर नगर के रानी बाजार स्थित गुरुद्वारा स्कूल के महिला मतदान केन्द्र पर जन आधार लेकर पहुंची महिलाओं को बिना मताधिकार का प्रयोग किए लौटना पड़ा। जबकि जन आधार केन्द्र में महिला प्रमुख होने के कारण उसका फोटो, आधार नम्बर अंकित थे। गुरुद्वारा स्कूल के मतदान केन्द्र पर धोबीतलाई की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शबनम बानों बुर्के में मतदाताओं को मतदान कार्य में सहयोग कर रहीं थी ।औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बीकानेर में श्रीमती इंदिरा खीचड के पैर में फैक्चर होने के बाद भी लोकतंत्र के उत्सव में भागीदारी के लिए अपने पुत्र के साथ मतदान करने पहुंची। उन्होंने मतदान केन्द्र पर सुलभ व्हील चैयर का उपयोग करते हुए सुगमता से मतदान किया। शिवबाड़ी की राजकीय स्कूल के मतदान केन्द्र में दिव्यांग श्रीमती सरोज शर्मा, बेगानी चौक के भैरव रत्न बालिका विद्यालय के मतदान केन्द्र पर दिव्यांग दीपिका विशेष वाहन से तथा पैरों से लाचार गवरा देवी व्हील चैयर पर मतदान केन्द्र पर पहुंच कर मतदान किया। स्कूल में तैनात गाइड छात्रा रीतिका भाटी, रीचा सोनी, लक्षिता कुमावत व चंचल कंवर सोलंकी ने दिव्यांगों को मतदान करवाने में सहयोग किया। बिन्नाणी कॉलेज के मतदान केन्द्र पर दिव्यांग भादाणी ने उत्साह से मतदान किया।लोकसभा चुनाव के निर्दलीय प्रत्याशी 72 वर्षीय आत्मा राम गुजराती (वाल्मीकि) ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के अनेक मतदान केन्द्रों का अवलोकन किया तथा कड़ी चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों व सुरक्षाकर्मियों को लोकतंत्र के उत्सव में सजगता से कार्य करने पर धन्यवाद दिया। उन्होंने कोचरों के चौक की श्री गोपाल बजाज स्कूल व जस्सूसर गेट के बाहर नेहरू शारदा पीठ कॉलेज सहित अनेक मतदान केन्द्रों पर लगे चुनाव प्रक्रिया की निगरानी में जिला प्रशासन की ओर से लगाए गए सी.सी.टी.वी. कैरों की व्यवस्था को उत्तम बताया। गुजराती ने पाबू बारी स्कूल में पहली बार वोट देने आई सुश्री सहारा हटीला, दुर्गा परिहार को अधिकाधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने, शिक्षित बनकर समाज व देश सेवा करने का आशीर्वाद दिया।




No comments