महाराजा गंगासिंहजी दुस्ट की अध्यक्षा, प्रिंसेस राज्यश्री कुमारीजी ने किया फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया।
बीकानेर।वर्ष 2024 स्व. महाराजा डॉ. करणीसिंहजी की जन्मशताब्दि वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर महाराजा गंगासिंहजी ट्रस्ट द्वारा स्थानीय राजमाता सुदर्शना कुमारी आर्ड गैलरी, नागरिक भण्डार में एक फोटो प्रदर्शनी की आयोजन किया गया है।बहुआयामी प्रतिभा के धनी स्व. महाराजा डॉ. करणीसिंहजी एक कुशल राजनेता, विश्व विख्यात खिलाडी, कुशल लेखक, समाजसेवी एवं दार्शनिक होने के साथ साथ एक दक्ष फोटोग्राफर थे। देश-विदेश में भ्रमण के दौरान वे अपने स्वयं के 'Leica Camera' से फोटोग्राफी करते थे। अपने कैमरे से ली गई इन फोटोग्राफ्स को बहुत सम्भाल कर रखते थे तथा ये फोटोग्राफस वे लोगो को बहुत गर्व से दिखाते थे। स्व. महाराजा डॉ. करणीसिंहजी की इसी रुची को ध्यान में रखते हुए महाराजा गंगासिंही ट्रस्ट द्वारा इस फोटो प्रदर्शनी का अयोजन किया गया है। इस फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन महाराजा गंगासिंहजी दूस्ट की अध्यक्षा, एवं महाराजा डॉ. करणीसिंहजी की ज्येष्ठ पुत्री प्रिंसेस राज्यश्री कुमारी जी ने किया।
फोटो प्रदर्शनी में महाराजा डॉ. करणीसिंहजी द्वार अपने कैमरे से लिए विभिन्न फोटोग्राफ्स के साथ बीकानेर के होनहार व उभरते हुए फोटोग्राफर्स द्वारा खेंची गई सुन्दर फोटोज प्रदर्शित की गई है। यह प्रदर्शनी दिनांक 21 अप्रैल 2024 तक सुबह 10 बजे से सॉय 6 बजे तक आमजन के अवलोकनार्थ खुली रहेगी।




No comments