श्री गुरु अर्जुन दास जी प्रथम दिन संस्था के सदस्यों से मिले और भीषण गर्मी को देखते हुए बेसहारा पशु- पक्षीयो के लिए चारा, पानी व दाने की व्यवस्था की और जगह-जगह 21 पालसिये स्थापित किये गये।
बीकानेर lश्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन के संस्थापक एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरु अर्जुन दास जी द्वारा बीकानेर दौरे के दौरान सेवा कार्य किए गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय श्री गुरु अर्जुन दास जी प्रथम दिन संस्था के सदस्यों से मिले और भीषण गर्मी को देखते हुए बेसहारा पशु- पक्षीयो के लिए चारा, पानी व दाने की व्यवस्था की और जगह-जगह 21 पालसिये स्थापित किये गये। अलग-अलग जगह 21पेड़ पौधे लगाए गए।जिसमें पिंपल, नीम, शिशंम, गुलर के पेड़ लगाए व संकल्प किया गया सभी पेड़ों का भी ध्यान रखा जाएगा श्री गुरू अर्जुन दास जी द्वारा प्रदेशवासी से अपील की गई की इस भीषण गर्मी में जीव दया का भाव रखते हुए पशु पक्षी व जानवरों के लिए पानी में दाने की व्यवस्था में सभी अपना सहयोग दें। कार्यक्रम में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरु अर्जुन दास जी, अभिषेक गुप्ता, उषा गुप्ता, बसंत किराडू, नवनीत, सोनू स्वामी, हिमांशी व अन्य सदस्य मौजूद रहे।संस्था द्वारा आज बीकानेर की गायत्री माता रिग वेद संस्कृत पाठशाला में विद्यार्थी से रूबरू होंगे व अल्पाहार की व्यवस्था श्री गुरु अर्जुन दास जी द्वारा रहेगी। कई समाजसेवी व पत्रकारों को सम्मानित करने व, अल्प आहार का प्रोग्राम भी रखा गया है। कार्यक्रम गंगासागर गेस्ट हाउस, नजदीक बोथरा कॉपलेक्स में आज शाम रहेंगा। कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे।
No comments