ब्रेकिंग न्यूज़

593 वा लंगर लगाया गया। लंगर मे लस्सी व चना, पुलाव का प्रसाद वितरण किया गया।

श्री गंगानगर, श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन के संस्थापक एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरु अर्जुन दास जी द्वारा सत्संग भवन में रविवार को 593 वा लंगर लगाया गया। लंगर मे लस्सी व चना, पुलाव का प्रसाद वितरण किया गया। समिति द्वारा सेवाएं श्री गुरु अर्जुन दास, हुक्मी देवी, संगठन मंत्री सतपाल,कोर,अनुज मल्होत्रा,पडित नरेश शर्मा, आशा रानी, सुभाष छाबडा,एमडी सतीश, राजरानी, दिया, खुशी, निशा, अभिषेक, , नवनीत मलोट, मिकी ,सुमन, साहिल, देवेंद्र, संजु, यशपाल, पुनम,मदन घोडेला छिद्र पाल,जगतार सिंह, सिद्धू महेंद्र भटेजा व अन्य सदस्यों द्वारा दी गई। सभी ने तन मन से सेवा दी। श्री गुरु अर्जुन दास जी द्वारा निर्जला एकादशी ईद की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी और एकादशी व्रत के बारे में बताया गया कि यह व्रत भगवान विष्णु को सबसे प्रिय है। इस दिन भक्तों को स्नान आदि नित्य कर्म करने के बाद भगवान विष्णु की सच्चे मन से नियमपूर्वक पूजा-अर्चना करने के बाद यथाशक्ति जल का दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके अलावा ऐसी मान्यता है कि गर्मी के मौसम में काम आनेवाली वस्तुएं जैसे वस्त्र, जूता, छाता, फल आदि दान करने के साथ ही पूरे दिन भगवान विष्णु के मंत्र को भजना चाहिए।भगवान विष्णु को प्रिय होने के कारण इस व्रत को करने से पालनहार विष्णु की कृपा से मनुष्य का मृत्यु-पर्यन्त स्वर्ग जाने का मार्ग भी प्रशस्त होता है। इसी कारण शास्त्रों में सालभर पड़नेवाली 24-26 एकादशियों में से निर्जला एकादशी का इतना महत्व बताया गया है। इस कारण भक्तगण शुभ फल-प्राप्ति के लिए पूर्णतः जल त्याग कर इस व्रत को पूरे विधि-विधान से करते हैं।
गुरू अर्जुन दास जी द्वारा बताया गया कि सत्संग भवन में हर साल की तरह इस बार भी तरबूज, ठंडाई, शरबत, अमरास की छबिल लगाई जाएगी। मंगलवार को पुरे दिन छबील की लंगर सेवा जारी रहेगी। सभी संस्थाएं से वह सेवा भावी धर्म की रक्षा करने वाले सभी देशवासियों से विनम्र निवेदन रहेगा डिस्पोजल का इस्तेमाल ना किया जाए जलाओगे तो प्रदुषण बढ़ेगा नहीं सड़कों पर कचरा आने वाले समय में समाज को कय देने जा रहे हैं जरा सोचिए जरुर

No comments