ब्रेकिंग न्यूज़

फ्रेन्ड्स म्यूज़िकल ग्रुप बीकानेर के द्वारा सदाबहार हिंदी फिल्मी गीतों का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बीकानेर। फ्रेन्ड्स म्यूज़िकल ग्रुप बीकानेर द्वारा शनिवार की शाम को स्थानीय महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में सदाबहार हिंदी फिल्मी गीतों का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम आयोजक ओलिवर नानक ने बताया कि इस रंगारंग कार्यक्रम में बीकानेर के स्थानीय कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गईं। कलाकार राजेश सांखला, दलजीत सिंह कौशल शर्मा, ओलिवर नानक, राजेंद्र बोथरा, सुनील, महेश वर्मा, डॉ. सुधीर शर्मा, शुभेंदु अग्निहोत्री, पवन कुमार चड्ढा, कुमार महेश, विजय स्वामी, अजीत सिंह बेनीवाल, पूनम चंद सियोता, लक्ष्मण स्वामी, प्रवीण गोयल, नीरज स्वामी सहित आदि ने अपनी प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम का संचालन संजुलता नानक द्वारा किया गया।


No comments