अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एसकेआरएयू में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन जीवन को स्वस्थ व सुखी रखने के लिए नियमित योगाभ्यास करें-डॉ अरुण कुमार, कुलपति, एसकेआरएयू।
बीकानेर, 21 जून।10 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में सामूहिक योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कृषि विश्वविद्यालय परिसर में छात्र कल्याण निदेशालय व योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. अरुण कुमार ने हवन में आहुति देकर किया।
कार्यक्रम में कुलपति डॉ. अरुण कुमार ने उद्बोधन देते हुए कहा कि योग से न केवल व्यक्ति का तनाव दूर होता है, बल्कि मन, मस्तिष्क को भी शांति मिलती है। आज बहुत से लोग अनेक रोगों से परेशान हैं, उनके लिए योग बहुत ही फायदेमंद हैं। नियमित योग, ध्यान, प्राणायाम, प्राकृतिक चिकित्सा आदि क्रियाओं का अभ्यास करने से हमे स्वस्थ जीवन मिलता है। लिहाज़ा अपने जीवन को स्वस्थ व सुखी रखने के लिए नियमित रूप से योग का अभ्यास करते रहें। छात्र कल्याण निदेशक डॉ. वीर सिंह ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि नियमित योग अभ्यास से हम अनेक घातक बीमारियो से बचाव कर सकते हैं। इसलिए योग करना स्वस्थ व सुखी जीवन के लिए ज़रूरी है।योग अभ्यास कार्यक्रम में बाल आरोग्यम शिविर के विद्यार्थियों ने सामूहिक योग प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. उत्कर्ष गुप्ता ने हृदय रोग से बचाव, सावधानी व प्रारंभिक उपचार की जानकारी दी। साथ ही बीएलएफ तकनीक एवं सीपीआर की जानकारी दी। डॉ. देवाराम काकड़ ने योग का महत्व बताते हुए सभी आगंतुओ का आभार वक्त किया। योग शिक्षक श्री दीपक चांवरिया व योग विद्यार्थियों ने योगाभ्यास करवाया। कार्यक्रम में डॉ. आर. के. सावल, डॉ. एस सी मेहता, श्री होशियारसिंह मीना, श्री वीरेंद्र बोहरा ने भी योग के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कुलपति डॉ. अरुण कुमार, कुलसचिव डॉ. देवाराम सैनी, वित्त नियंत्रक श्री राजेंद्र खत्री सहित अन्य अतिथियों ने योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा में विशेष योगदान के लिए डॉ. देवाराम काकड़, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. उत्कर्ष गुप्ता, योग शिक्षक दीपक चांवरिया का सम्मान किया। बाल आरोग्यम शिविर के प्रतिभागियों और संस्थानों के प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गये।




No comments