ब्रेकिंग न्यूज़

जाट छात्रावास के पूर्व छात्र सत्य प्रकाश कसवां ने बुक सेल्फ अलमीरा भेंट की।

बीकानेर।जाट छात्रावास जयपुर रोड, बीकानेर के द्वितीय बैच (पुनर्निर्माण उपरांत) के छात्र *सत्य प्रकाश कस्वाँ पुत्र श्री सुनील कस्वाँ निवासी राजासर भाटीयान, बीकानेर* ने आरपीएससी द्वारा स्कूल व्याख्याता चयन उपरांत अपने पैतृक गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजासर भाटीयान में स्कूल व्याख्याता भूगोल के पद पर नियुक्ति के उपलक्ष में आज जाट छात्रावास को *बुक सेल्फ अलमीरा* भेंट की एवं इस अवसर पर सभी छात्रों को मिठाई खिलाकर उन्हे प्रेरित किया की आप कठिन परिश्रम एवं लगन से परीक्षा की तैयारी कर अपने लक्ष्य की प्राप्ति करें तथा अपने परिवार, समाज एवं छात्रावास का नाम रोशन करें।इस अवसर पर छात्रावास संचालन समिति अध्यक्ष श्री हजारी राम ज्याणी (सेवानिवृत वरिष्ठ संयुक्त विधि परामर्शी), छात्रावास अधीक्षक श्री भीखाराम सांगवा, एड. ईमीचंद पूनिया, मा.भंवर पोटलिया, श्री लक्ष्मण गोदारा, भंवर सांगवा, श्री तोलाराम सियाग आदि ने सत्यप्रकाश कस्वां के इस प्रेरणादायी कदम पर आभार प्रकट करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।  

No comments