ब्रेकिंग न्यूज़

शुक्रवार को आयोजित होंगी विभिन्न बैठकें।

बीकानेर, 20 जून। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण नियम 1995 के नियम 17 के तहत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक शुक्रवार प्रातः 11.30 बजे जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी। 
इसी प्रकार माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण नियम 2010 के नियम 23 के अंतर्गत गठित जिला सामान्य समिति की बैठक दोपहर 12:30 बजे जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी। यह जानकारी सदस्य सचिव एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल डी पंवार ने दी।

No comments