ब्रेकिंग न्यूज़

आपनी दोस्त की याद में ने बनाई पानी प्याऊ।

राकेश कुमार। बीकानेर।मित्र दुनिया से चला गया तो उसकी याद में आंसू बहाने की बजाय दोस्तों ने एक ऐसी मिसाल कायम की है कि इस मिसाल को देखकर हर किसी की प्यास बुझती रहे । इसी के चलते गांव के युवाओं ने दोस्त की याद में एक पानी प्याऊ का निर्माण करवाया है। आपने किसी के पिता, माता, दादा-दादी की याद में प्याऊ, भवन आदि बनते देखे होंगे लेकिन किसी दोस्त की याद में दोस्तों द्वारा किसी चीज का निर्माण होते बहुत ही कम बार देखा होगा। परंतु यह कर दिखाया है इन्दा गांव के युवाओं ने। छोटे से गांव के युवाओं ने अपने दोस्त की याद में पानी प्याऊ निर्माण कर अपने दोस्त को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है। ग्राम पंचायत चानी से मात्र डेढ -दो किलोमीटर दूर छोटा सा गांव इन्दा का बाला । एक मिलनसार और हंसमुख स्वभाव वाले भिखा राम के अचानक इस दुनिया से विदा होने के कारण हर कोई हैरान था। प्याऊ के उद्घाटन के बाद निर्जला एकादशी के अवसर पर , घाटों पर केला, ठंडा गयो को गुड़, हरा चारा डाला | वहां उपस्थित ग्रामीणों मे रेवंत राम, गोविन्द राम, हरी राम, पन्नाराम,फुसाराम,भैराराम,तेजाराम, मुकेश चानी, जीवराज, मुकेश, सम्पत लाल,कन्हैया लाल, जीतू महेश आदि ग्रामीण रहे। 

No comments