ब्रेकिंग न्यूज़

विश्व हिन्दू परिषद मार्कण्डेय प्रखंड कीसंगठन मजबूती पर चिंतन।

बीकानेर, 10 अगस्त। विश्व हिन्दू परिषद के मार्कण्डेय प्रखंड, बीकानेर की सभा शुक्रवार रात को विश्वकर्मा गेट के बाहर मुक्ता प्रसाद वाल्मीकि में हुई। सभा में वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने, अखंड भारत के लिए संगठित प्रयास करने पर चर्चा की ।सभा में विश्व हिन्दू परिषद बीकानेर महानगर के सह मंत्री बसंत शर्मा, धर्माचार्य, सह सम्पर्क प्रमुख हरि किशन व्यास, बंशीधर व्यास, सुरेश कुमार रामपुरा, मनीष पंडित व शिव सोनी ने विश्व हिन्दू परिषद ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना जन्माष्टमी के दिन 1964 में हुई। संगठन की ओर से 14 अगस्त को संकल्प दिवस व अन्य देश भक्ति के कार्यक्रमां में भागीदारी का संकल्प दोहराया। बैठक में बंगला देश में हो रहे नर संहार तथा धार्मिक स्थलों पर कुठाराघात पर चिंता की गई।

No comments