ब्रेकिंग न्यूज़

दिव्यांग सेवा संस्थान बीकानेर में मूक बधिर बच्चों के साथ अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस मनाया गया।

बीकानेर। 23 सितंबर 2024 को दिव्यांग सेवा संस्थान बीकानेर में मूक बधिर बच्चों के साथ अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस मनाया गया। अध्यक्ष अम्बा राम ने कहां की सांकेतिक भाषा को और मजबूत बनाने की आवश्यकता है।
संस्थान संचालक जेठा राम ने बताया की उंगलियों के इशारों से अपनी हर बात कहने, समझने वाले दिव्यांग शैक्षणिक स्कूल के बालक बालिकाए अब अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। पढ़ाई के साथ कला और संस्कृति से जुड़ रहे हैं। वर्तमान दीपावली पर अलग अलग रंगो में मूक बधिर बालक बालिकाओं द्वारा अद्भुत दीपक बनाए जा रहे हैं।विशेष अध्यापक अजय कुमार ने बताया कि सांकेतिक भाषा के महत्व को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा प्रणाली में इसे शामिल करना आवश्यक है, स्कूलों में सांकेतिक भाषा की शिक्षा देने से बच्चों में जागरूकता आएगी, सोशल मीडिया पर जानकारी फैलाना भी मददगार हो सकता है, इससे समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है।कार्यक्रम में रोहित कुमार, राजेश कुमार, मनीष कुमार, कैलाश चंद, सौरफ़ आदि मौजूद रहे।

No comments