15 सदस्यों का बाइक रैली दल बीकानेर पहुंचा, तिब्बतीयन यूथ कांग्रेस।
बीकानेर।तिब्बतीयन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्री गोम्पे धुन्डुप के नैतृत्व में 15 सदस्यों का बाईक रैली दल तिब्बत के बार्डर बुमला से तवांग तीर्थ यात्रा के दौरान हमारे राष्ट्रीय महामंत्री माननीय पंकज जी गोयल के द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ की हुई है ,जो देश के विभिन्न क्षेत्रों से तिब्बत की आजादी, तिब्बत पर चीन के मानवाधिकार उलंघन, चीन के अवैध खनन, बांधों के निर्माण आदि विषयों को अवगत कराने,जन जागरण हेतु हमारे क्षैत्र गुजरात के विभिन्न शहरों से भी गुजर रहे हैं। आज वह यात्रा 57 दिन की सफर करके राजस्थान के बीकानेर नगर में पहुंची । तिब्बती युवाओं का बीकानेर जिला के जिला अध्यक्ष दिलीप पुरी के नेतृत्व में राजस्थानी परम्परा से स्वागत सत्कार किया गया। मंच की राष्ट्रीय पदाधिकारी सुधा आचार्य, राष्ट्रीय सहसंयोजक प्रकृति संरक्षण प्रकोष्ठ ने बताया किbबीकानेर शहर में पहुंचे तिब्बती युवाओ का बीकानेर युवा विभाग के जिला अध्यक्ष मुकेश बन और महिला विभाग की अध्यक्ष राजश्री कच्छवा के द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दिलीप पुरी ने कहा कि यह हमारा अहोभाग्य है कि गत 22-11-2024 भारत तिब्बत सीमा पर स्थित बुमला तिब्बती युवाओं द्वारा तिब्बत हितार्थ भारत तिब्बत सहयोग मंच के मार्गदर्शक डा इंद्रेश कुमार जी के आशीर्वाद से जो यात्रा प्रारंभ की गई जिस मंच के राष्ट्रीय महामंत्री पंकज गोयल जी ने भागवत रवाना किया आज वह हमारे बीकानेर नगर पहुंची है।




No comments