जाट छात्रावास में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।
बीकानेर में आज 76वाँ गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण छात्रावास के सफाईकर्मी श्री रमेश वाल्मीकि के कर कमलों द्वारा संपन्न करवाने के पश्चात छात्रों द्वारा परेड, पी.टी. एवं विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। तत्पश्चात श्री चेतराम जी थालोड़ अध्यक्ष किसान छात्रावास ट्रस्ट,श्री हजारीराम जी ज्याणी अध्यक्ष जाट छात्रावास संचालन समिति,कॉ.हनुमान चौधरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष,संचालन समिति के श्री शिवलाल जी गोदारा,श्री ओम प्रकाश जी गोदारा आरपीएस,शिक्षाविद श्री विक्रम जी बेनीवाल(सहकारिता सेवा),श्री मनोहर जी सियाग(प्रधान) ने उपस्थित समाजबंधुओं एवं छात्रों को संबोधित किया। आज के कार्यक्रम में श्री भीखाराम जी सांगवा अधीक्षक,श्री पेमाराम जी सारण,श्री भोमराज जी गाट(राजस्थान जाट महासभा),श्री शंकर जी सारण(आदर्श जाट महासभा),श्री रामेश्वर जी जाखड़,जाट छात्रावास संचालन समिति के श्री सुखराम जी बाना,श्री प्रहलाद जी गोदारा,श्री जय दयाल जी डूडी,एड.इमीचंद जी पूनिया,एड.नंदराम जी कासनिया,श्री गिरधारी जी कूकना,श्री लेखराम जी मोटसरा,श्री रामचंद्र जी सहू,श्री लक्ष्मण जी गोदारा,भंवर सांगवा,श्रीमती सुमन जी मंडा,श्रीमती नीलम जी बेनीवाल,श्री श्रवण जी झोरड़(आरपीएस),श्री श्रवण जी बेनीवाल शिक्षाविद,श्री सोहन जी सियाग,श्री अर्जुन जी कड़वासरा,श्री मूलाराम जी कड़वासरा,श्री हरचंद जी गोदारा,श्री पृथ्वीराज कूकना(उपप्रधान),श्री मुखराम जी कूकना,श्री मोहन जी सियाग,श्री धर्मपाल जी खींचड़,श्री धर्मचंद चौधरी(पंस.सदस्य),श्री हेतराम जी कसवां,श्री हीराराम जी बाना,श्री राजेश जी बिजारनिया,श्री धन्नाराम जी बेरड़,श्री गिरधारी जी गोदारा,श्री महावीर सारण,श्री शिवराज गोदारा,श्री कपिल सिंवर,श्री फूसाराम बिजारनीया,श्री गोमदराम भादू,श्री रामचंद्र गोदारा, श्री श्रवण गोदारा सहित सैंकड़ों की संख्या में समाज के प्रबुधजन शामिल हुए।
आज के कार्यक्रम में छात्रावास के छात्रों एवं पधारे हुए सभी समाज बंधुओं के लिए भोजन व्यवस्था श्री सुभाष जी सियाग पलाना द्वारा एवं अल्पाहार की व्यवस्था श्री हरचंद जी गोदारा निवासी नाथवाना,लूणकरणसर द्वारा तथा म्यूजिक सिस्टम की व्यवस्था श्री रामनिवास सांगवा पुत्र श्री लेखराम सांगवा निवासी रिडमलसर पुरोहितान(सागर) द्वारा की गई।
आज गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर स्व.श्री मोहनराम जी कड़वासरा एवं उनकी धर्मपत्नी स्व.श्रीमती किस्तुरीदेवी की मधुर स्मृति में उनके सुपुत्र श्री करणाराम जी चौधरी,पुत्रवधु श्रीमती रचना चौधरी एवं प्रशांत चौधरी,पुलकित चौधरी के द्वारा 3 लाख 1 हजार रुपए आर्थिक सहयोग स्वरूप जाट छात्रावास को प्रदान किए गए। भामाशाह कड़वासरा परिवार के इस अतुलनीय योगदान के लिए जाट छात्रावास संचालन समिति सागर रोड़ बीकानेर ने आभार प्रकट किया।
No comments