ब्रेकिंग न्यूज़

नई बस सेवा शुरू होने पर मंत्री सुमित गोदारा का आभार जताया

बीकानेर, धर्मचंद सारस्वत।बीकानेर से राजेरा तक 
नई बस सेवा प्रारंभ होने पर राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा  का आभार व्यक्त किया। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के द्वारा बीकानेर से राजेरा तक  नई बस सेवा प्रारंभ करी।
इस नई बस सेवा के प्रारंभ होने पर क्षेत्र वासियों ने राजस्थान सरकार के मंत्री सुमित गोदारा वह बीकानेर डिपो प्रबंधक इंद्रा गोदारा  का आभार व्यक्त किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीकानेर  से राजेरा तक  एक नई बस सेवा प्रारंभ की जो की बीकानेर से  11.15 बजे प्रस्थान करेगी राजेरा से 1.15 वापसी बीकानेर  के लिए रवाना होगी  यह बस नोरंगदेसर , बंबलू, रानीसर, शेरेरा, रूणिया बड़ाबस, हेमेरा  होते हुए राजेरा पहुंचेगी। 
इस नई बस सेवा के प्रारंभ होने से क्षेत्र वासियों ने राहत महसूस की साथ ही इस बस के शेरेरा पहुंचने पर शेरेरा कस्बे के ग्राम वासियों के द्वारा बस के चालक अनिल पूरी  का  स्वागत किया। क्षेत्रवासियों ने  बस सेवा होने पर प्रसन्नता जताई

No comments