नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगी।
बीकानेर।सूरतगढ-बठिण्डा रेलखण्ड पर हनुमानगढ, मंडी डबवाली, बगवाली एवं रंगमहल-पीलीबंगा स्टेशनों के मध्य तकनीकी कार्य के कारण नॉन इण्टलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 22981, कोटा-श्रीगंगानगर रेलसेवा जो दिनांक 24.01.25, 25.01.25, 27.01.25 व 28.01.25 को (04 ट्रिप) कोटा से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग सूरतगढ-श्रीगंगानगर होकर संचालित होगी । परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रायसिंहनगर स्टेशन पर ठहराव करेगी।




.jpg)




No comments