ब्रेकिंग न्यूज़

लंगर में केसर मलाई युक्त दूध व पनीर चने युक्त पुलाव किनु फल के प्रसाद का श्री रुद्र हनुमान जी को भोग लगाकर वितरण किया गया।


श्रीगंगानगर,27 जनवरी। श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन के संस्थापक एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरु अर्जुन दास जी द्वारा रविवार को  सत्संग भवन में 626 वा लंगर लगाया गया। लंगर में केसर मलाई युक्त दूध व पनीर चने युक्त पुलाव किनु फल के प्रसाद का श्री रुद्र हनुमान जी को भोग लगाकर वितरण किया गया। साथ ही श्री गुरू अर्जुन दास जी द्वारा 5 पांच असहाय परिवार को गद्दा, तकिया, डबल रजाई व राशन किट भेंट की गई। समिति द्वारा सेवाएं श्री गुरु अर्जुन दास, हुकुम देवी, संगठन मंत्री सतपाल कोर, अनुज मल्होत्रा, पंडित नरेश शर्मा, आशा रानी, सुभाष छाबड़ा, राजेश अंगी, एम डी सतीश, राजरानी, दिया, खुशी, निशा, सविता मीकीं नवनीत मलोट,  साहिल, देवेंद्र, संजू, जगतार सिंह, सिद्धू,  पूनम,महेंद्र भटेजा व अन्य सदस्यों द्वारा दी गई। सभी ने तन मन से सेवा दी।
श्री गुरु अर्जुन दास जी महाराज द्वारा  76 वे गणतंत्र दिवस की सभी प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी।श्रीगुरू अर्जुन दास जी द्वारा देश के लिए अपनी कुर्बानी देने वाले के लिए 2 मिनट का मोन रखा नमन है बारम्बार ऐसे विर योद्धाओं को जो देश हित में समर्पित हो गये देशभक्ति पर अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि आज के दिन संविधान लागू हुआ जींस से जीने के कई अधिकार मिले" कुछ हमारे भी कर्तव्यों को  निर्वाह करने की जुमेदारी भी  है देश के विकास में योगदान देना और देश को सशक्त बनाना भी देशभयक्ति है। इसलिए देश के सभी नागरिकों को देश की रक्षा, स्वाभिमान एवं विकास के लिए काम करना चाहिए। देश की प्रगति एवं विकास पर हमारा विकास टिका हुआ है, इस बात को हम सभी को समझना चाहिए।देशभक्ति की भावना देश के हर नागरिक के अंदर होनी चाहिए, तभी वो देश के प्रति अपने कर्तव्यों को बखूबी समझ पाएगा। देशभक्ति एक अद्भुत एहसास है, जिसे सिर्फ वो ही समझ सकता है, जो अपने देश से बिना स्वार्थ के प्रेम करता है।" 
 

No comments