ब्रेकिंग न्यूज़

भंवर पुरोहित सर्व कामगार सेवा संघ के पुन: र्निविरोध प्रदेशाध्यक्ष चुने गये।

बीकानेर 05 दिसंबर। राजस्थान भवन एवं अन्य सनिर्माण सर्व कामगार सेवा संघ राजस्थान( लेबर ट्रेड यूनीयन) के आम सभा की बैठक नाल रोड स्थित डेहरू माता मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में संघ की नवीन कार्यकारिणी का चुनाव र्निविरोध सम्पन्न हुआ।
पन्द्रह सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी में भंवर पुरोहित प्रदेशाध्यक्ष, घनश्याम प्रजापत सरंक्षक,उम्मेद सिंह भाटी उपाध्यक्ष, राम स्वरूप हर्ष महामंत्री, धन्ना दास मंत्री, रामकुमार हर्ष कोषाध्यक्ष,एड. पवन कुमार पुरोहित विधि सलाहकार,सुभाष पुरोहित संगठन मंत्री, कैलाश कुमार सारस्वत प्रचार मंत्री,दिनेश ओझा कार्यालय मंत्री सहित पांच साधारण सदस्य का चयन हुआ। इस अवसर पर संघ के सैकेडो निर्माण श्रमिक, असंगठित सदस्य,चकगर्बी क्षेत्र के सदस्य उपस्थित रहे। नव निर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कह कि संघ के सभी सदस्य जो शहरी क्षेत्रों में निर्वासित है उनकी मौहल्लेवार कमेटिया बनाकर जनहित के मुद्दों पर उनके मौहल्लो में जनवरी से बैठकों का आयोजन किया जायेगा।
संघ आमजन की समस्याओं के निराकरण हेतु स्थानीय प्रशासन,राज नेताओं से वार्ता करके लोकहित के कार्यो में अपनी सक्रिय भागीदारी निभायेगा।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने नवीन कार्यकारिणी के गठन पर एक दुसरे को बधाईयां प्रेषित की।

No comments