अभातेयुप अध्यक्ष का श्रीडूंगरगढ़ सेवाकेन्द्र में आगमनसाध्वी श्रीजी के किए मंगल दर्शन युवाओं को दी प्रेरणा।
श्रीडूंगरगढ़। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् (अभातेयुप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन मांडोत अपनी निजी यात्रा के दौरान बीकानेर जाते समय श्रीडूंगरगढ़ सेवाकेन्द्र पहुंचे। सेवाकेन्द्र आगमन पर उन्होंने साध्वी संगीतश्रीजी एवं साध्वी डॉ. परमप्रभाजी के मंगल दर्शन कर आध्यात्मिक आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने युवाओं को सेवा,संस्कार और संगठन के मार्ग पर अधिक उत्साह के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में स्थानीय तेयुप अध्यक्ष श्री विक्रम मालू, मंत्री श्री पीयूष बोथरा, कोषाध्यक्ष श्री दीपक छाजेड़ किशोर मंडल संयोजक मुदित पुगलिया,परामर्शक श्री पवन सेठिया ,युवा साथीगण सहित परिषद् की टीम विशेष रूप से उपस्थित रही।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विमल कटारिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अभिनंदन नाहटा, बारहवर्त कार्यशाला राष्ट्रीय प्रभारी श्री मनीष जैन, तथा अभातेमम राष्ट्रीय सहमंत्री श्रीमती मधु जी कटारिया भी मौजूद रहे।
ATDC, ॐ भिक्षु जय तुलसी जप, अभिनव सामायिक, नेत्रदान प्रेरणा अभियान, आचार्य महाप्रज्ञ मेडिकल सेवाओं, एवं संगठनात्मक गतिविधियों—की विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही सभी युवाओं को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।स्थानीय तेयुप अध्यक्ष विक्रम मालू ने परिषद् द्वारा किए जा रहे कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए भविष्य में बृहद् स्तर पर कार्यशाला आयोजित करने के संकल्प की घोषणा की।
सभी संघीय संस्थाएं रही मौजूद तेरापंथ सभा से मंत्री प्रदीप जी पुगलिया,महिला मंडल अध्यक्ष मंजू जी बोथरा,उपाध्यक्ष मधु जी झाबक, मंत्री अंबिका जी डागा,अणुव्रत समिति मंत्री रणवीर जी खींची, उपाध्यक्ष सत्यनारायण जी स्वामी, परिषद से नेत्रदान व ऑक्सीजन प्रभारी अशोक जी झाबक एवं पूर्व अध्यक्ष मनीष जी नौलखा सहित पूरी युवा टीम।
कार्यक्रम सौहार्द, अनुशासन और संगठनात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।




No comments