श्रीडूंगरगढ़ की रिपोर्ट, 8 फरवरी रविवार को होगा विशाल हिन्दू सम्मेलन। पार्षद चादरतन सेठिया व भरत सुथार घर घर बांट रहें हैं निमंत्रण के पीले चावल।
श्रीडूंगरगढ़,( तोलाराम मारू ) l8 फरवरी रविवार को आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन को लेकर वार्ड नंबर 29 में
श्री हरिराम बाबा मंदिर परिसर में वरिष्ठ नागरिकों के साथ बैठक कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में सर्व हिंदू समाज द्वारा संस्कृति सनातन धर्म व सामाजिक एकता के प्रतीक विशाल हिन्दू सम्मेलन मे भाग लेने की बात कही ।
बैठक में भरत सुथार, हड़मान जी नाई तिलोकचंद जी हिरावत,श्रवण जी पुजारी, रमेश भोजक, सीताराम जी सुथार,लिलाधर सुथार , पवन नाई,दामोदर प्रजापत,गोविंद, रवि, पियूष एवं पुनित शर्मा अन्य नागरिक उपस्थित रहे
हिंदू समाज के वरिष्ठ नागरिकों के साथ जनसंपर्क किया गया। वार्ड 29 व 33 मे रूगाराम सुथार मातृशक्ति पूर्व पार्षद व पूर्व सचिव महावीर इंटरनेशनल श्रीडूंगरगढ़ के तोलाराम मारू पदमाराम प्रजापत भागीरथ भार्गव मांगीलाल ब्राह्मण मोहनलाल नाई जाखड़ तिलोक चन्द हीरावत सहित मोहल्ले के सेकंडों लोगो सहित सम्पर्क कर बताया कि सभी हिन्दू भाई अधिक से अधिक संख्या में कलश यात्रा मे शामिल होकर महेश्वरी सेवा सदन आडसर बास श्रीडूंगरगढ़ मे पहुचे।कलश यात्रा 8 फरवरी को दोपहर 2 बजे श्याम जी मन्दिर से महेश्वरी सदन तक निकलेगी। विशाल हिन्दू सम्मेलन को श्री संतोष सागर जी महाराज कथा वाचक सहित अनेकों अन्य हिन्दू जन भी सम्बोधित करेंगे।




No comments