मनरेगा परिवर्तन होने से महिलाओं की आजीविका पर संकट, पीड़ित महिलाओं से किया संवाद-बिशनाराम सियाग l
बीकानेर, 07.02.2026 lकेन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा योजना परिवर्तन करने से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं की आजीविका पर गहरा असर पड़ रहा है। इसी कड़ी में आज पीड़ित महिलाओं से जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने संवाद किया, जहाँ मनरेगा श्रमिक महिलाओं ने अपनी व्यथा खुलकर साझा की। महिलाओं ने बताया कि मनरेगा ही उनके परिवार की आय का मुख्य साधन था। हमसे पिछले काफी समय से काम करवा लिया गया, लेकिन मजदूरी आज दिन तक नहीं मिली।
संवाद के दौरान यह बात सामने आई कि बढ़ती महंगाई और बेरोज़गारी के दौर में मनरेगा का परिवर्तन होना गरीब और मेहनतकश महिलाओं के लिए दोहरी मार साबित होगा। कई महिलाओं ने कहा कि काम की कमी के कारण उन्हें कर्ज़ लेने या पलायन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है।




No comments