ढाणी में भीषण आग से घरलू सामान और लाखों का सोना व नकदी जलकर राख l
राकेश कुमार,कोलायत तहसील के चानी गांव में गुरुवार दोपहर एक ढाणी में भीषण आग लग जाने से एक गरीब परिवार का सबकुछ जलकर राख हो गया। आगजनी की इस घटना में करीब 5-6 तोला सोने के जेवर, नकद राशि और भारी मात्रा में पशु चारा जल गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पीड़ित परिवार अब खुले आसमान के नीचे आ गया है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार (9 अप्रैल 2026) दोपहर को चानी के निवासी रेवन्त राम पुत्र लिखमाराम की खेत मे बनी ढाणी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी ढाणी को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही ग्रामीण मांगीलाल व अन्य पड़ोसी मौके पर पहुंचे और रेत व पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक ढाणी पूरी तरह जल चुकी थी।5-6 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान पीड़ित परिवार के अनुसार, इस अग्निकांड में घर में रखे सोने के आभूषण (बोरिया, कानों के टॉप्स, झुमके आदि) जिनका वजन करीब 5-6 तोला था, पूरी तरह जल गए। इसके अलावा घर में रखा 10 क्विंटल चारा, घरेलू सामान, बिस्तर और कपड़े भी राख हो गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, पीड़ित को करीब 5 से 6 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पटवारी राजवीर सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचनामा तैयार किया। ग्रामीणों ने बताया कि रेवन्त राम का परिवार अत्यंत निर्धन है और मजदूरी कर अपना गुजारा करता है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए मुआवजा की मांग की ।मौके पर मौजूद रहे: पटवारी रणबीर सिंह, मांगीलाल, शांति देवी, पुना देवी, मन्नू जी और जगदीश कुमार सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।




No comments