ब्रेकिंग न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत शाखा) नगर बीकानेर का महासमिति अधिवेशन सम्पन्न, इनको मिली जिमेदारी l

बीकानेर, 14 अप्रैल 2026 lराजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत शाखा) नगर बीकानेर का महासमिति अधिवेशन आज राजकीय शार्दुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कोट गेट परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अधिवेशन में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भाग लेकर संगठन की एकजुटता और सक्रियता का परिचय दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के 135वें जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर की गई। उपस्थित शिक्षकों ने बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने और शिक्षा के माध्यम से समाज में समानता स्थापित करने का संकल्प लिया।
अधिवेशन के प्रथम सत्र में चुनाव अधिकारी रेवत राम गोदारा, पर्यवेक्षक संजय पुरोहित एवं खुमान राम सारण ने संगठन की रीति-नीति एवं कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान सभा अध्यक्ष कमल भोजक एवं नगर अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने भी सदन को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
नगर मंत्री देवेंद्र जाखड़ ने पिछले वर्ष की संगठनात्मक गतिविधियों एवं प्रतिवेदन को सदन के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।द्वितीय सत्र में संगठन के पदाधिकारियों का निर्वाचन संपन्न हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से सभाध्यक्ष पद पर कमल भोजक को एवं उपशाखा अध्यक्ष पद पर मनीष ठाकुर एवं देवेंद्र जाखड़ को उपशाखा मंत्री चुना गया। कोषाध्यक्ष पद पर परवीन यादव का निर्वाचन किया गया। चुनाव अधिकारी रेवत राम गोदारा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
अधिवेशन को सफल बनाने में कैलाश वैष्णव, सुरेंद्र भाटी, अरुण गोदारा, हुकमा राम झोरड़, महावीर सिंह, भंवर सांगवा, शिव पुरोहित, श्याम देवड़ा, दयाल सिंह, भुवनेश्वर भाटी, संतोष सुथार, राधेश्याम जोशी सहित अनेक कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अंत में संगठन के पदाधिकारियों ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा और शिक्षक हितों के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया।

No comments