ICSI द्वारा बीकानेर शहर में एक और करियर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित l
बीकानेर। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) द्वारा संचालित करियर जागरूकता अभियान के क्रम में शहर के सेठ रावतमल बोथरा गर्ल्स कॉलेज एवं आरएसवी उच्च माध्यमिक विद्यालय में ICSI द्वारा एक और करियर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पेशेवर पाठ्यक्रमों, विशेष रूप से कंपनी सेक्रेटरी (CS) कोर्स एवं आधुनिक करियर अवसरों के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर प्रमुख वक्ताओं के रूप में CS खुशबू कोठारी (चेयरपर्सन - बीकानेर चैप्टर, ICSI), मलिका सप्रा (करियर काउंसलर), दीपिन चौहान (ऑफिस इंचार्ज - बीकानेर चैप्टर, ICSI) एवं वैशाली चांडक (CS प्रार्थी, AIR 9) ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।
CS खुशबू कोठारी ने छात्रों को कंपनी सेक्रेटरी पाठ्यक्रम की संरचना, प्रवेश प्रक्रिया, प्रशिक्षण एवं कॉर्पोरेट क्षेत्र में उपलब्ध व्यावसायिक अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोफेशनल कोर्सेज के महत्व एवं बदलते समय में कॉर्पोरेट सेक्टर की बढ़ती संभावनाओं से अवगत कराया।
करियर काउंसलर मालिका सप्रा ने विद्यार्थियों को अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुसार सही करियर चुनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लक्ष्य निर्धारण, आत्मविश्वास, समय प्रबंधन एवं कौशल विकास के महत्व पर विशेष जोर दिया। साथ ही छात्रों को यह संदेश दिया कि सही मार्गदर्शन एवं निरंतर प्रयास से किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त की जा सकती है।
कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रही वैशाली चांडक, जिन्होंने ICSI Executive परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 9वीं रैंक प्राप्त कर विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने अपनी सफलता की यात्रा साझा करते हुए छात्रों को मेहनत, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने उनके अनुभवों को बड़े उत्साह एवं रुचि के साथ सुना।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने करियर से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा विस्तारपूर्वक उत्तर दिया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ।
ICSI द्वारा आयोजित यह करियर जागरूकता अभियान विद्यार्थियों को पेशेवर शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य की दिशा में प्रेरित करने का महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसे भविष्य में भी निरंतर जारी रखा जाएगा।




No comments