विशाल निशुल्क हड्डी व जोड़ रोग परामर्श शिविर हुआ संपन्न
शैल्बी हास्पिटल जयपुर व रोटरी क्लब बीकानेर,मरूधरा एवं ओके डायग्नोस्टिक सेन्टर के संयुक्त तत्वाधान में विशाल नि:शुल्क हड्डी व जोड़ रोग परामर्श शिविर रोटरी क्लब परिसर में लगाया गया।
शिविर में डॉ धीरज दुबे,डॉ अरूण सिंह,डॉ प्रवीण गुप्ता,डॉ नीरज गुप्ता व डॉ रवी शेखावत ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में सौ से ज्यादा रोगियों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया गया। शिविर प्रभारी मनीष जांगिड़ के अनुसार शिविर में एमबीडी की नि:शुल्क जांच की गई।




No comments