मितव्यवता और परंपराओं के संरक्षण की दृष्टि से देशभर में मिसाल है ओलंपिक सावा: भाटी ऊर्जा मंत्री ने किया रमक झमक के फ्लैक्स का विमोचन
बीकानेर, 29 जनवरी। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने शनिवार को सर्किट हाउस में पुष्करणा ब्राह्मण समाज के सामूहिक सावे (ओलंपिक) से संबंधित रमक झमक संस्था के फ्लैक्स का विमोचन किया।
समाज द्वारा सदियों से इस परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है तथा इस परंपरा को आगे बढ़ाने में रमक झमक जैसी संस्थाओं का सराहनीय योगदान है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक सावे के दौरान शहर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
साथ ही अन्य व्यवस्थाओं में भी कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने ओलंपिक सावे के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखने का आह्वान किया तथा कहा कि इससे पूर्व सभी पात्र लोग वेक्सीनेशन जरूर करवा लें।
इस दौरान एडवोकेट गोपाल पुरोहित, समाजसेवी सुशील किराडू, राजू महाराज, सियाणा भैरव मंदिर के पुजारी उम्मेद सिंह मौजूद रहे।




No comments