वोल्टेज की समस्या से परेशान किसानों ने एईएन कार्यालय का किया घेराव
बीकानेर। वोल्टेज की समस्या से त्रस्त एवं परेशान किसानों ने शुक्रवार को विद्युत निगम के सहायक अभियंता कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। मिली जानकारी के मुताबिक छत्तरगढ़ तहसील के लूणखा फीडर में कम वोल्टेज की समस्या से किसान व उपभोक्ता खासे परेशान है।
इसको लेकर वे लगातार निगम कार्यालय का चक्कर काट रहे है। इसके बावजूद विद्युत निगम ने उपेक्षा कर रखी है। लापरवाही बरती जा रही है। उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। उधर सहायक अभियंता ने प्रदर्शन कर रहे किसानों को जल्द नया ट्रांसफार्मर लगा कृषि लाइन को अलग करने सहित किसानों को सभी मांगों पर समाधान करने का आश्वासन दिया।




No comments