साहित्यिक यात्रा पर आए साहित्यकारों का अभिनंदन
बीकानेर,25 फरवरी। पंजाब के लुधियाना से प्रदेश के विभिन्न जिलों की साहित्यिक यात्रा पर आए दल ने गुरुवार देर शाम बीकानेर के साहित्यकारों से मुलाकात की तथा अपने अनुभव साझा किए।
इस दौरान साहित्यिक पुस्तकों का आदान प्रदान किया गया तथा शॉल माला एवं श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया गया। दल ने शुक्रवार को बीकानेर से जैसलमेर के लिए प्रस्थान किया।




No comments