विश्व वन्य जीव दिवस- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सचिव ने 'परिंडा बांधो अभियान' की करी शुरूआत
जयपुर 3 मार्च । 'विश्व वन्य जीव दिवस' के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के शासन सचिव डॉ0 समित शर्मा ने अम्बेडकर भवन स्थित निदेशालय प्रांगण में गुरूवार दोपहर पक्षियों के जीवन संरक्षण हेतु परिंडा एवं चुग्गा पात्र बांधने के अभियान की शुरूआत की। इस अवसर पर निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव श्री ओ.पी. बुनकर एवं सभी वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
अभियान को राज्य स्तर पर विभागीय कार्यालयों में संचालित करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया है कि गर्मियों में पक्षियों के परिंडों में प्रतिदिन पानी एवं चुग्गा पात्रों में दाने की व्यवस्था आपसी सहयोग से की जाए।




No comments