ब्रेकिंग न्यूज़

राजस्व लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु प्रवर्तन गतिविधियों के माध्यम से करें समुचित प्रयास - मुख्य आयुक्त, वाणिज्यिक कर

 

जयपुर, 3 मार्च। वाणिज्यिक कर विभाग के मुख्य आयुक्त श्री रवि जैन ने आगामी प्रवर्तन लक्ष्यों, मुख्यमंत्री द्वारा बजट में की घोषणा अनुसार जारी एमनेस्टी स्कीम -2022 के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन हेतु व्यवहारियों से संपर्क करने सहित प्रवर्तन गतिविधियों द्वारा मार्च माह में अधिकतम राजस्व अर्जन के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन हेतु सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है।
मुख्य आयुक्त श्री रवि जैन द्वारा प्रवर्तन गतिविधियों, रिफण्ड का समय पर भुगतान सहित मार्च माह में प्रवर्तन गतिविधियों द्वारा राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति के संबंध में राज्य के सभी संभागीय उपायुक्त(प्रशासन) से वी0सी0 के माध्यम से बैठक का आयोजन किया।
बैठक में अतिरिक्त आयुक्त (आई0टी0 एंड बी0आई0यू0) शरद मेहरा, अतिरिक्त आयुक्त (प्रवर्तन) उत्सव कौशल, अतिरिक्त आयुक्त (एम0ई0ए0) आर0 सी0 लाखोटिया, अतिरिक्त आयुक्त (कर) हवाई सिंह, अतिरिक्त आयुक्त (प्रशासन) जगवीर सिंह, उपायुक्त (आई0टी0) अखेदान चारण सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे |









No comments