ब्रेकिंग न्यूज़

धूमधाम से हुआ गणगौर प्रतियोगिता का आयोजन 100 से अधिक महिलाओं एवं लड़कियों ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा नजर आई सांस्कृतिक झलक*

 आज होटल राज महल में महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र द्वारा गणगौर महोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन हुआ कार्यक्रम के आयोजक रेशमा वर्मा एवं जय श्री मोदी ने बताया गणगौर महोत्सव के उपलक्ष पर इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें 100 से अधिक महिला एवं लड़कियों ने राजस्थानी वेशभूषा ड्रेस पहनकर प्रतियोगिता में भाग लिया इसी के साथ गणगौर एवं ईश्वर जी की प्रतिमा की भी प्रतियोगिता हुई
 कार्यक्रम के आयोजक रेशमा वर्मा कोरियोग्राफर जय श्रीमोदी ने बताया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में नगर निगम महापौर राजेंद्र पवार, समाजसेवी उद्योगपति नरेश गोयल, महावीर रांका, महावीर सोनी, गोपाल बिस्सा, डॉ श्रीमती नीलम, एवं भाजपा युवा नेता समाजसेवी श्याम मोदी उपस्थित हुए ! 
मौके पर विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह प्रशंसा पत्र एवं कई उपहार भेंट किए गए कार्यक्रम आयोजक रेशमा वर्मा जय श्री मोदी ने सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया इस मौके पर मुख्य अतिथि नरेश गोयल ने सभी
 प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और इसी प्रकार राजस्थानी कल्चरल एक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की कार्यक्रम निर्णायक मंडल में कोरियोग्राफर सुरेंद्र राठौड़, ईशा अग्रवाल, दीक्षा मोदी आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई। 

No comments