नूतन ‘एक सुरीला सफर’ में गूंजे सुरीले नग्मे
टाउन हाल में देर रात तक चले नूतन-एक सुरीला सफर में गूंजे सुरीले नगमे। जनता सेवा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भोपाल से आई ख्यातिनामा गायिका पूर्वी ने अपने सुमधुर गीतों पर श्रेताओं की भरपूर दाद बटोरी। सीए माणक कोचर मुख्यअतिथि, निर्मल कुमार शर्मा एडीआरएम कार्यक्रम अध्यक्ष व समाजसेवी एनडी रंगा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वल कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
अप्रतिम क्ल के सदस्यों सपन कुमार, ललित शर्मा, डा. शमीन्द्र सक्सेना, हैप्पी सिंह, नीरज स्वामी, डा. पुनीत खत्री, प्रवीण कुमार शर्मा, के.सी. खरखेदिया, एम.आर. कुकरेजा, संजय मोदी, शुभेन्दु अग्निहोत्री, देवेन्द्र सिंह, महेश कुमार खत्री, राजेश पाण्डे, पवन सोनी, सुदर्शन सोनी, के.के. सोनी,
डा. सुरेन्द्र नााि, नरेन्द्र खत्री, अरूण कुमार पाण्डे, सुनील शादी व विक्रम सिंह ने एकल व पूर्वी के साथ युगल गीता गाकर समा बांध दिया। कार्यक्रम का संचालन डा. हेम आहूजा ने किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में डा. मेघना शर्मा, सविता गौड़, डा. अजय जोशी, राजेन्द्र जोशी, रामदेव अग्रवाल, आर.के. नजकानी, सुशील यादव आदि उपस्थित थे।
एडीआरएम निर्मल कुमार शर्मा ने प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह दिए व अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में इस प्रकार के कार्यक्रमों की समाज में उपादेयता पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम संयोजक व अप्रतिम क्लब के अध्यक्ष मुनीन्द्र प्रकाश अग्निहोत्री ने धन्यवाद ज्ञापित किया।




No comments