एनआरसीसी ने मोरड़ू गांव में लगाया पशु स्वास्थ्य शिविर।
बीकानेर 09.10.2022 । भाकृअनुप-राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसन्धान केन्द्र द्वारा आज दिनांक को आबू रोड़ (सिरोही) के मोरड़ू गांव में जन जातीय उपयोजना तहत पशु स्वास्थ्य शिविर एवं कृषक-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कैम्प में 175 पशुपालकों द्वारा लाए गए कुल 606 पशुओं (गाय 167, भैंस 258, बकरी 181) का उपचार, दवाइयां व उचित सलाह देकर लाभान्वित किया गया। षिविर के दौरान एनआरसीसी के वैज्ञानिकों ने यहां के जन जातीय क्षेत्र में पशुधन, इनके प्रबंधन तथा व्यवसाय संबंधी समस्याओं पर विषेष चर्चा की जिसमें पशुपालकों ने अपनी समस्याओं व जिज्ञासाओं को सामने रखा जिनका विषय-विषेषज्ञों द्वारा उचित निराकरण किया गया।संवाद कार्यक्रम में केन्द्र के डॉ.सुमन्त व्यास, प्रधान वैज्ञानिक ने कहा कि कई बार पशुओं के रखरखाव का भलीभांति ज्ञान नहीं होने पर उसके स्वास्थ्य एवं उत्पादन पर वितरित असर पड़ता है तथा पशु स्वामी को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है, अतः जागरूकता हेतु सरकारी स्तर पर आयोजित किए जाने वाले ऐसे अवसरों का भरपूर लाभ लेना चाहिए। इस दौरान डॉ. राकेश रंजन, प्रधान वैज्ञानिक ने कहा कि बदलते परिवेष में पशुपालक को अपने पशुधन को लेकर सजगता बरतनी होगी तथा अपने ज्ञान में भी अभिवृद्धि कर मनचाहा उत्पादन लेना चाहिए। इसके लिए सामान्य सावधानियां जैसे पशु का उचित प्रबंधन, उसके स्वास्थ्य की जांच तथा इस हेतु आवष्यक टीकाकरण आदि पशु व उसके स्वामी को सुरक्षा प्रदान करने में महत्ती रूप से सहायक बनेगी।
केन्द्र निदेषक डॉ.आर्तबन्धु साहू ने एनआरसीसी टीम द्वारा आबू रोड़ सिरोही में जनजातीय गतिविधियों के सफल आयोजन हेतु केन्द्र के विषय-विषेषज्ञों, पशुपालन विभाग अधिकारियों को अपनी ओर से बधाई संप्रेषित की तथा कहा कि भारत सरकार की इस जन जातीय उप-योजना का उद्देष्य क्षेत्र के जरूरतमंदों को प्रसार आदि गतिविधियों के माध्यम से तकनीकी ज्ञान व बुनियादी सुविधाओं का यथासंभव लाभ पहुंचाना होता है तथा अधिकारियों की सक्रियता इसके सार्थक परिणाम दिलाने में सहायक सिद्ध होती है।
डॉ. शान्तनु रक्षित, वैज्ञानिक ने क्षेत्र में चरागाह, पशु आहार व्यवस्था तथा अन्य जरूरी संसाधनों तथा केन्द्र की प्रसार गतिविधियों पर अपनी बात रखीं। केन्द्र के डॉ.काशी नाथ, पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पशुपालकों को मेडिसिन किट में अंतः व बाह्य परजीवियों हेतु दवा वितरित की गई । पशु पालकों को केन्द्र में निर्मित संतुलित पशु आहार व खनिज मिश्रण का भी वितरण किया गया।
केन्द्र के इस कैम्प आयोजन में श्री सेवाराम, सदस्य, पशुधन विकास कमेटी, सिरोही ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया तथा क्षेत्र के पशुधन पर चर्चा की। केन्द्र के श्री मनजीत सिंह द्वारा शिविर में पषुपालकों के पंजीयन के अलावा उन्हें संतुलित आहार व खनिज मिश्रण वितरण आदि कार्यों में सहयोग प्रदान किया गया।




No comments