ब्रेकिंग न्यूज़

राजस्थान में राजनीतिक परिवर्तन की बयार – वसुंधरा राजे।

राजस्थान में राजनीतिक परिवर्तन की बयार – वसुंधरा राजे बीकानेर । देव दर्शन यात्रा के दौरान देशनोक बीकानेर पहुंची प्रदेश की पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे ने देशनोक में अपने सम्बोधन में राजस्थान में राजनीतिक परिवर्तन की ओर संकेत देते और विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि समय परिवर्तनशील है। उतार–चढाव आते रहना नियति हैं। उन्होंने वर्तमान गहलोत सरकार 4 साल के कार्यकाल पर करारा वार करते कहा कि इन चार सालों में प्रदेश की तरक्‍की पूरी तरह अवरुद्ध हो गई है। पिछले चार साल में जनता के साथ विश्‍वासघात किया गया है। जनता की सुनवाई करने वाला कोई नहीं है, अपनी कुर्सी की सलामती में जुटे हुए है।पूर्व में वसुंधरा राजे ने अपने संबोधन की शुरुआत कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए की। उन्होंने कहा – आपके साथ राजस्‍थान भी आगे बढे। मैंने हमेशा आपकी सेवा करने का प्रयास किया, कभी कमी नहीं रखी। आप जैसा मजबूत परिवार मुझे सौभाग्य से मिला है।यहां पहुंचने पर सर्वप्रथम वसुंधरा राजे ने करणी माता के दर्शन किए। श्री करणी मंदिर निजी प्रयास अध्यक्ष बादल सिंह ने उन्हें करणी माता की फोटो भेंट की। इससे पहले हेलीपैड पर भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी, पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, पूर्व विधायक रोहिताश शर्मा श्रीगंगानगर सांसद निहालचंद मेघवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, भाजपा नेता महावीर रांका मौजूद रहे।

No comments