ब्रेकिंग न्यूज़

मां करणी की मेहर: आज सफेद चूहे के भी दर्शन हो गए: राजे

बीकानेर। देशनोक पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मां करणी मंदिर में दर्शन किए। इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनको मां करणी का आशीर्वाद मिला है। सफेद चूहे के दर्शन देकर मां ने उनको आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी में कोई भी काम आसान नहीं हुआ। हर चीज के लिए मेहनत करनी पड़ती है। तब कहीं जाकर फल मिलता है। उन्होंने यह भी कहा कि मां करणी ने उनके कार्य पर मुहर लगा दी है। उन्होंने महाराजा गंगासिंहजी का उदाहरण देते हुए कहा कि सफेद काबा के दर्शन होने की मुहर लगाने के बाद ही वे आगे बढ़ते थे।

No comments