चिकित्सा प्रकोष्ठ का स्नेह मिलन समारोह।
बीकानेर। डॉ सिद्धार्थ असवाल ने बताया कि आज वरदान हॉस्पिटल जेएनवी सेक्टर 1 बीकानेर में चिकित्सा प्रकोष्ठ के सभी सदस्यों का स्नेह मिलन समारोह रखा गया।
समारोह की अध्यक्षता श्री अखिलेश प्रताप सिंह शहर अध्यक्ष भाजपा एवं श्री अनिल शुक्ला महामंत्री शहर जिला भाजपा द्वारा की गई।
स्नेह मिलन समारोह के बाद आईटीआई सर्किल पर जाकर गायों को गुड़ खिलाने का कार्यक्रम कर गौ माता की सेवा की गई।
इस अवसर पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉक्टर सिद्धार्थ असवाल के साथ डॉक्टर शिव शंकर स्वामी , डॉक्टर पारूल यादव, डॉ. नरेंद्र स्वामी इंजीनियर इमरान उस्ता, माया सोनी रीना पवार, मनीषा गाड़ोदिया, निशा, शशि गुप्ता अमित मित्तल, प्रवीण घई विजय कपूर ,अरविंद सिंह, हरीश सोनी, आदि उपस्थित रहे।















No comments