ब्रेकिंग न्यूज़

भगवान महावीर के निर्वाणोत्सव पर सप्तगंडी अनुत्तर पंच परमेष्ठी आत्म रक्षा कवच अनुष्ठान - साध्वी।


कोटा।साध्वी श्री अणिमाश्री जी के सान्निध्य में तेरापंथ-भवन में तेरापंथी सभा, कोटा के तत्वावधान में भगवान महावीर निर्वाण दिवस एवं सूर्यग्रहण के अवसर पर सप्तगंधी अननुत्तर पंच-परमेठी आत्मरक्षा कवच अनुदान का शानदार, अन्य एवं संघ प्रभावक कार्यक्रम आयोजित हुआ। सैंकड़ों भाई बहनों ने इस दिव्य अनुष्ठान में भाग लेकर नई ऊर्जा की अनुभूति की।
साध्वी श्री अणिमा श्री जी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा- ज्योति के अवतार भगवान महावीर आज के दिन ज्योतिर्मय बन गए।आज भी भगवान महावीर की दिव्य देशना जन-जन के भीतर आत्मज्योति को प्रज्ज्वलित कर रही है।भगवान महावीर के निर्वाणोत्सव पर देवताओ ने दीप जलाकर दीवाली बनाई।
हम भी अपने जीवन में समता, क्षमा, मैत्री, करुणा, प्रेम, सौहार्द, सामञ्जस्य, सरलता, सहजता, निस्पृहता, अहिंसा का दीप जलाकर महावीर बनने की दिशा में प्रस्थान करें, तभी आज का दिन मनाना सार्थक होगा एवं जीवन को ज्योतिर्मय बनाएगा।

साध्वीश्रीजी ने कहा- आज सूर्यग्रहण भी है। ग्रहण के समय ज्यादा से ज्यादा अजय-अनुष्ठान एवं मंत्र-साधना करनी चाहिए|मंत्राधिराज महामंत्र पर आधारित यह अनुदान अपने आप में अत्यधिक महत्वपूर्ण है।
महामंत्र का अनुदान ऊर्जाप्रदायी शक्तिप्रदायी, आनंदमदायी, शांतिप्रदायी आत्मऋद्धि एवं समृद्धिप्रदायी है। महामंत्र की अद्‌भुत, विलक्षण एवं अनुत्तर शक्ति का अनुभव करें एवं जीवन को आलोकित करें।
साध्वी कणिका श्री जी, साध्वी डॉ. सुधा प्रभाजी, साध्वी समत्वयशाजी एवं साध्वी मैत्री प्रभा जी ने भगवान महावीर निर्वाणोत्सव पर स्तवन का संगान किया। सभा मंत्री श्री धर्मचन्दजी जैन ने कहा- धर्मसंघ की प्रख्यात प्रबुद्ध एवं प्रवचनकार साध्वी जी का पावास प्राप्त कर कोटा क्षेत्र निहाल हो गया।
आज के इस महाप्रभावक अनुष्ठान में साध्वीश्री जी ने सभी के भीतर अनुपम उर्जा का संचार किया है। इस प्रकार का यह अनुष्ठान हमने पहले बार ही देखा, सुना एवं किया है। इस अनुष्ठान से प्रदत ऊर्जा हमारे जीवन-पद्म को ऊर्जामय बनाऐगी, ऐसा हम अनुभव कर रहे हैं। सम्पूर्ण श्रावक समाज की ओर से हार्दिक कृतज्ञता ।
साध्वी मैत्री प्रभाजी ने विचार रखे एवं साध्वी सुधा प्रभा जी ने आगामी कार्यक्रमों की सूचना संप्रेषित की।उपरोक्त जानकारी कोटा क्षेत्र के मिडिया प्रभारी सौरव दस्साणी ने दी । 



No comments