ब्रेकिंग न्यूज़

महर्षि दयानन्द सरस्वती की जयंती पर दो वर्ष तक होगे आयोजन मोदी दिल्ली में 12 को करेंगे विश्वव्यापी कार्यक्रम का शुभारम्म।


उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।ब्यावर ।आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती 200 वी जयंती फरवरी 2024 में है। इस ऐतिहासिक अवसर को बड़े पैमाने पर आयोजित करने के लिए दो वर्षीय योजना बनाई गई है। इसके अंतर्गत विश्व भर में दो वर्ष तक विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। आर्य समाज ब्यावर के प्रधान- ओमप्रकाश नवाल ने बताया कि आयोजनों का शुभारंभ 12 फरवरी को राजधानी दिल्ली में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे । यह समारोह नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होगा। दो वर्षों में विश्व के अनेक देशों और भारत के प्रत्येक राज्य में अनेक आयोजन होंगे। मंत्री - भूदेव आर्य ने बताया कि इस अवधि में ब्यावर आर्य समाज द्वारा भी विशेष आयोजन किए जाएंगे। महर्षि दयानंद सरस्वती का धर्म के साथ देश के स्वतंत्रता संग्राम में भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनका जन्म गुजरात के टंकारा में 12 फरवरी 1824 को हुआ। उन्होंने आर्य समाज की स्थापना की और स्वराज्य शब्द के जन्मदाता भी वही माने जाते हैं। महर्षि दयानंद सरस्वती ने समाज को अंधविश्वास और कुरीतियों से दूर रहने के क्रांतिकारी संदेश के साथ ईश्वरीय ज्ञान वेद को समस्त मानव जाति और प्रत्येक वर्ग के लिए आवश्यक बताते हुए ऊंच-नीच भेदभाव की खाई को समाप्त करने का आव्हान किया। उनके द्वारा रचित सत्यार्थ प्रकाश जैसे ग्रंथ की रचना ने तत्कालीन समाज को जगाने तथा झनझोड़ने का कार्य किया। महर्षी दयानन्द सरस्वती से प्रेरणा लेकर उनके हजारों शिष्य भारत के स्वतंत्रता संग्राम में कूद पड़े थे । उनके विचारों का प्रभाव भारत के प्रत्येक हिस्से और विश्व के अनेक देशों पर व्यापक रूप से हुआ । स्त्री शिक्षा, सबके लिए वेद , समान शिक्षा के अधिकार के साथ अनाथो के कल्याण,उन्नत कृषि, विधवा पुनर्विवाह, गुरुकुल प्रणाली आदि महान कार्यों के लिए महर्षी दयानन्द सरस्वती के योगदान को सदैव स्मरण किया जाता रहेगा

No comments