ब्रेकिंग न्यूज़

विश्व शांति के लिए निकाली प्रभात फेरी।


उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।राजगढ़ (अलवर)।कस्बे में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से विश्व शांति के लिए प्रभात फेरी निकाल कर महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया। प्रभात फेरी गुरुवार की सुबह कस्बे के मुख्य मार्गों से होकर निकाली गई प्रभात फेरी का विकास कॉलोनी सहित अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया इस दौरान विश्व शांति का संदेश दिया गया। ब्रह्माकुमारी निशा दीदी ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व से पूर्व केंद्र की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुये वापस केंद्र पर पहुंची। जहां महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। वही साधकों ने शिव पताका फहराई। इस अवसर पर शीतल दीदी,सुमन लता यादव,घनश्याम गोयल, गोविंद सहाय मीणा, गोकुल राम मीणा सहित अनेक साधक मौजूद रहे।

No comments