ब्रेकिंग न्यूज़

संजय गर्ग अध्यक्ष, के.एल.शर्मा सचिव, तिलक माहेश्वरी कोषाध्यक्ष बने ।


उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।ब्यावर ।भारत विकास परिषद् शाखा के सत्र - 2023-24 के चुनाव सर्व सम्मति के साथ संपन्न हुए। शाखा सचिव - प्रशान्त पाबूवाल ने बताया कि भारत विकास परिषद मुख्य शाखा ब्यावर की साधारण सभा स्थानीय श्रद्धानन्द बाजार, माहेश्वरी भवन में शाम: 6.30 बजे रखी गई जिसमे सत्र : 2023 - 2024 के चुनाव प्रांतीय चुनाव पर्यवेक्षक रामचंद्र शर्मा,अजमेर के देख रेख मे संपन्न हुए। जिसमे संजय कुमार गर्ग को अध्यक्ष , कन्हैयालाल शर्मा को सचिव व तिलक माहेश्वरी को कोषाध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। शाखा अध्यक्ष - दीपक कुमार झवर वह चुनाव पर्यवेक्षक रामचन्द्र शर्मा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियो का माला,ओपरना पहनाकर स्वागत,अभिनन्दन किया एवं बधाई देते हुए आने वाले सत्र में प्रांतीय प्रकल्पो के साथ सेवा कार्य करने के लिए शुभकामनाए प्रेषित की । सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद ,आभार प्रकट किया। कोषाध्यक्ष - सतीश सर्राफ ने आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष - संजय गर्ग ने कहा कि मुझ में जो आप सभी ने विश्वास जताया उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करुगा,और सेवा,संस्कार के नए प्रकल्प लेकर आऊंगा वह चल रहे सेवा प्रकल्प को आगे बढ़ाऊंगा। आप सभी का बहुत बहुत आभार। अन्त के राष्ट्र गान के साथ सभा समाप्त हुई। साधारण सभा में अध्यक्ष -दीपक झंवर, सचिव - प्रशान्त पाबूवाल, सतीश सर्राफ, राजेंद्र काबरा ,अनिल भराड़िया, पवन जैन, वैभव सुखलेचा, राजेंद्र बड़गोती, डॉ लालचंद हेड़ा, राजेंद्र खंडेलवाल, जसपालसिंह हुडा, सुशील माहेश्वरी, पुरुषोत्तम गोयल, वीरेंद्र सोनी, विपुल खंडेलवाल, प्रकाश ईनाणी, संजय जिंदल, राकेश सोमानी, अनिल कुमावत, दिलीप गोयल, महेंद्र सर्राफ, प्रवीण जैन, संतोष दगदी, आलोक गुप्ता, अजय सोमानी, अमित लाठी, श्यामसुंदर गुप्ता, दिलीप गेलड़ा, प्रेम कुमार जैन, अनुज खंडेलवाल, रोहित पलसानिया, सत्यनारायण तापड़िया,अशोक बाबेल, राधामोहन जोशी,श्रीमती निशा खंडेलवाल,अमिता गुप्ता, शोभा सोमानी, ज्योति माहेश्वरी, इंदु काबरा, ममता गर्ग, अंजना मूंदड़ा, नंदिता झंवर, साधना बड़गोती, रचना पलसानिया आदि उपस्थिति हुए

No comments